Chanakya Niti: इन लोगों को न दें निमंत्रण, संग लेकर आते हैं बर्बादी
Chanakya Niti in Hindi: अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण अपने घर में कुछ ऐसे लोगों को बुला लेते हैं जो परेशानी का कारण बन सकते हैं। जानते हैं...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर कई ऐसी नीतियों के बारे में बताया है। ऐसे में व्यक्ति ने अपनी नीतियों के माध्यम से हमें बताया है कि व्यक्ति को किन लोगों को अपने घर में बुलाना चाहिए और किन लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। ऐसे में इन लोगों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को अपने घर में किन लोगों को बुलाने से पहले सोचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
- वैसे तो घर पर मेहमानों का आना अच्छा मानते हैं। कहते हैं कि अतिथि देवो भव। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग घर की खुशियां छीन लेते हैं साथ ही ये लोग आपके घर में कलह कलैश लेकर आ सकते हैं। ऐसे में इन लोगों को अपने घर में न बुलाएं।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वार्थी लोगों को कभी भी अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए। स्वार्थी लोग हमेशा अपने बारे में सोचते हैं। ऐसे में भविष्य में भी ये लोग अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकते हैं।
- व्यक्ति को कभी भी अपने घर में दो मुंहे लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। ये लोग डबल फेस लेकर चलते हैं यानि ये लोग आपके सामने कुछ और होते हैं दूसरों के सामने कुछ और होते हैं। ऐसे में इन लोगों से दूर रहना चाहिए। ये लोग आपके घर में परेशान लेकर आ सकते हैं।
- व्यक्ति को कभी भी ऐसे लोगों को अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए जो आपसे जलन रखते हैं। ये लोग आपके मुंह पर तो खुश रहेंगे पर दूसरों के घर जाकर आपकी बुराई कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों से भी दूरी बनाई रखनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।