अपडेटेड 21 February 2025 at 17:02 IST

Diabetes: डायबिटीज में शहद खा सकते हैं क्या?

Diabetes me honey kha sakte hai: शहद खाने से शुगर लेवल बढ़ता है क्या? मधुमेह रोगियों के लिए कौन सा शहद सबसे अच्छा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Honey
Diabetes: डायबिटीज में शहद खा सकते हैं क्या? | Image: Image: Unsplash

Diabetes me honey kha sakte hai: बता दें कि जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो जाती है तो इससे न केवल व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल बदलनी पड़ती है बल्कि अपने खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी चीनी का सेवन नहीं कर सकते। लेकिन वे चीनी की बजाय कुछ अन्य चीजें ले सकते हैं, जिनमें प्राकृतिक मीठा मौजूद होता है। लेकिन उनके मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे लोग शहद का सेवन कर सकते हैं। कहीं शहद का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता तो नहीं। यदि आप भी इन सवालों से ढूंढ रहे हैं तो...

आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डायबिटीज के रोगियों को शहद का सेवन करना चाहिए या नहीं। पढ़ते हैं आगे... 

शहद खाने से शुगर लेवल बढ़ता है क्या?

इस सवाल के दो जवाब हैं। बता दें कि डायबिटीज रोगी शहद का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि डायबिटीज के रोगियों को शहद का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बता दें शहद में एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में डायबिटीज के रोगी चीनी के स्थान पर शहद का सेवन कर सकते हैं लेकिन डायबिटीज के रोगियों को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी डाइट में शहद को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

शहद के अन्य फायदे

  • बता दें शहद के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल सूजन को दूर कर सकते हैं बल्कि घाव को भी भर सकते हैं।
  • शहद के सेवन से न केवल शरीर में ब्लड को फिल्टर किया जा सकता है बल्कि शहर खून भी बढ़ाता है।
  • शहद के सेवन से स्किन को भी सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि डायबिटीज रोगी शहद का सेवन कर सकते हैं लेकिन हम सलाह देते हैं कि डायबिटीज के रोगी शहद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें और इसकी जरूरी मात्रा भी जान लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Black Stool Causes: क्या लिवर की समस्या से मल काला हो सकता है?जानें कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 17:02 IST