अपडेटेड 20 February 2025 at 22:18 IST

Black Stool Causes: क्या लिवर की समस्या से मल काला हो सकता है? जानें कारण

Black Stool Causes in Hindi: क्या पेट में इन्फेक्शन के कारण काला मल हो सकता है? काला मल क्यों हो रहा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Toilet
Black Stool Causes in Hindi | Image: Freepik

Black Stool Causes in Hindi: कुछ लोगों को काला मल आने की समस्या हो जाती है। वहीं कुछ तो इस समस्या को लिवर से जोड़कर देखते हैं और कुछ इसे पेट में इंफेक्शन की समस्या से जोड़ते हैं। लेकिन बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काले मल आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे….

काले मल की समस्या 

  • जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आयरन युक्त चीजों का सेवन करता है तो ऐसे में मल में कालापन आ सकता है। इसके अलावा गाढे या काले रंग के खाद्य पदार्थों को खाने से भी मल में कालापन आ सकता है। साथ ही कुछ हार्ड दवाओं के सेवन से भी मल में कालापन आ सकता है। 
  • बता दें कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग होने से भी मल में कालापन की समस्या हो सकती है। यह समस्या आम नहीं गंभीर होती है। ऐसे में शरीर के अंदरूनी भागों में ब्लीडिंग होनी शुरू हो जाती है, इस कारण मल में भी कालापन भी आ सकता है। सीथ ही ब्लड वेस्सेल्स में गड़बड़ी होने पर भी मल में कालापन महसूस किया जा सकता है। 
  • जब किसी व्यक्ति को छोटी आंत या पेट की इनर लाइनिंग में इंफेक्शन हो जाता है तो पेप्टिक अल्सर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पेट में मौजूद एसिड आसानी से खाना नहीं पचा सकता है, ये अल्सर की समस्या होती है। बता दें कि इन लक्षणों में मल का रंग काला होना भी शामिल है। 
  • जब व्यक्ति की खाने की नली में परेशानी हो जाती है तो नली में इंफेक्शन या सूजन की समस्या हो सकती है और मल का रंग बदल सकता है। 

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से क्या होता है? 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 22:18 IST