अपडेटेड 16 April 2025 at 22:21 IST

Amla: गर्म पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?

Amla Water Benefits in hindi: यदि आंवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पिया जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में ...

Amla Water Benefits in hindi
Amla Water Benefits in hindi | Image: freepik

Amla Water Benefits in hindi: आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आंवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीया जाए तो सेहत को कई फायदे भी हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

आंवला पाउडर पानी में मिलाकर पीने से क्या होता है? 

  • बता दें, आंवले का पानी पीने से पेट को मजबूती मिलती है। ये पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बना सकता है। ये कब्ज, अपच, ब्लोटिंग, गैस व अन्य पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। 
  • यदि आंवले का पानी पिया जाए तो इससे त्वचा को और बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। यह एक तरीके का डिटॉक्स ड्रिंक है जो ब्लड को प्यूरीफाई करता है। साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। ये चेहरे के दाग धब्बे को दूर करना, बालों को मजबूत बनाना, झड़ने से रोकना, डैंड्रफ दूर करना, बालों को शाइनी बनाना आदि के लिए उपयोगी है। 
  • बता दें कि आंवला मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा करता है। इसके सेवन से याददाश्त को और दिमाग को तेज किया जा सकता है। 
  • यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के पानी का सेवन कर सकते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है साथ ही खाने को पचाने में भी उपयोगी है। 
  • यदि आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। 
  • यदि आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपके बेहद काम आ सकता है। 

ये भी पढ़ें - Mosquito: मच्छरों से हमेशा के लिए कैसे छुटकारा पाएं? 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 22:21 IST