अपडेटेड 16 April 2025 at 21:58 IST
Mosquito: मच्छरों से हमेशा के लिए कैसे छुटकारा पाएं?
यदि आप मच्छरों से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

मच्छरों को कैसे भगाएं? | Image:
FREEPIK
How do I get rid of mosquitoes in my house easily: इन दिनों लोगों को मच्छर काफी परेशान कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में मच्छर का आतंक आम बात है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए लोग मार्केट से न जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। लेकिन इनसे भी जब मच्छर नहीं भागते तो वे परेशान हो जाते हैं। ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आप मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।
आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मच्छरों को कौन से घरेलू उपाय को अपनाकर भगा सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
मच्छरों को दूर करने के तरीके
- मच्छरों को दूर करने में नीम का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप एक बोतल में एक गिलास पानी और नीम के तेल को मिक्स कर लें और बने मिश्रण से पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- पुदीने के तेल के छिड़काव से भी आप मच्छरों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप स्प्रे बोतल में पुदीने का तेल और कुछ पानी भरें और बने मिश्रण का छिड़काव करें। बता दें, पुदीने के तेल की खुशबू मच्छरों को दूर कर सकती है।
- लहसुन के इस्तेमाल से भी आप मच्छरों से राहत पा सकते हैं। मच्छरों को लहसुन बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में आप लहसुन को मसलें फिर उसे पानी में उबालें। अब बने मिश्रण को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें और उसके बाद छिड़काव करें।
- बता दें कॉफी के इस्तेमाल से भी हम मच्छरों से राहत पा सकते हैं। कॉफी मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में आप एक बोतल में एक गिलास पानी और दो चम्मच कॉफी को मिक्स कर लें और बने मिश्रण का छिड़काव करें। ऐसा करने से मच्छरों से तुरंत राहत मिल सकती है।
- सोयाबीन का तेल भी मच्छरों को भगाने में उपयोगी है। ऐसे में आप सोयाबीन के तेल को रूई में करके कुछ बॉल तैयार कर लें और उन्हें कोनों में रख दें। ऐसा करने से मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे।
ये भी पढ़ें - Kheera Vs Kakdi: खीरा और ककड़ी में क्या अंतर है?
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 21:58 IST