अपडेटेड 30 November 2025 at 23:45 IST
Brain Stroke : चक्कर आना, चेहरा सुन्न पड़ जाना, धुंधला दिखना... ये हैं ब्रेन स्ट्रोक के आखिरी अलार्म, न करें नजरअंदाज
ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए आपको इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जानना चाहिए, आप कुछ उपाय भी अपना सकते हैं। ब्रेन की नस ब्लॉक होने से पहले ये संकेत मिलते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

अनहेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, देर रात तक स्क्रीन के सामने रहने और तनावभरी लाइफ के कारण भारत में दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जब दिमाग की नसों में खून का प्रवाह रुक जाता है तो यह स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज जैसी जान लेवा स्थितियों को जन्म दे सकता है। जानते हैं इसके शुरुआती क्या लक्षण होते हैं।
दिमाग की नसें ब्लॉक होने के ये हैं संकेत
- चेहरा एक साइड से बार बार सुन्न हो जाना: अक्सर एक ही तरफ की मांसपेशियों में झुनझुनी या ठंडक महसूस होना, सबसे शुरुआती लक्षणों में से एक होता है, इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
- बोलने में दिक्कत: अचानक शब्दों का लड़खड़ाना और अपनी बात साफ नहीं बोल पाना भी कोई नॉर्मल नहीं होता, अगर अचानक से आपको ऐसा महसूस होता है तो, आपको जरूर इस पर ध्यान देना चाहिए।
- एक हाथ और पैर में कमजोरी: एक हाथ से कोई सामान उठाने में दिक्कत होना या अचानक पैरों में दर्द बढ़ना या फिर सुबह उठने में कठिनाई होना भी इसका लक्षण है।
- नजर में धुंधलापन: दिमाग से जुड़ी कोई बीमारी होती है, तो नजरों पर भी उसका असर देखने को मिलता है। इसलिए यह सिर्फ आंखें कमजोर होने तक सीमित नहीं है।
- बेहोशी होना या फिर संतुलन बिगड़ना: चलते चलते अचानक कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना भी इसका कारण है, शरीर का संतुलन बिगड़ना और अचानक गिर जाने भी इसके प्रमुख कारण है।
डॉक्टर बताते हैं कि जब दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, तो खून वाहिकाएं ब्लॉक होना शुरू हो जाती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से स्ट्रोक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
क्या करें जब ये लक्षण दिखें?
अगर ऊपर लिखे कोई भी संकेत अचानक आपको महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। क्योंकि वक्त रहते स्ट्रोक के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन बाद में यह गंभीर बीमारी बढ़ती जाती है।
ब्रेन स्ट्रोक रोकथाम के लिए ये उपाय अपनाएं
ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। जैसे बीपी और शुगर को टाइम टाइम पर जांच करते रहना चाहिए। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों, क्योंकि फलों और साबुत अनाज से भरपूर हेल्दी डाइट शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। साथ ही रोजाना कम से कम 30 मिनट योग या हल्की व्यायाम करें। नींद पूरी लेनी भी जरूरी है और तनाव को कम करने की कोशिश करनी चाहिए इसके लिए मेडिटेशन बेस्ट ऑप्शन है।
इन आसान उपायों को अपनाकर दिमाग की किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है। साथ ही ब्लॉकेज के खतरनाक परिणामों से भी बचा जा सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 November 2025 at 23:45 IST