अपडेटेड 20 July 2025 at 11:44 IST
दवा के बिना भी कंट्रोल में रहेगा Blood Pressure, आज ही आजमाएं ये आसान तरीका, तुरंत दिखेगा फायदा
Natural Blood Pressure Remedies: दुनिया भर में लाखों लोगों के इस भागदौड़ के के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या से प्रभावित है। मगर क्या आप जानते हैं कुछ इस बिना दवा के भी कंट्रोल मे किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Blood Pressure, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक हो गई गई है। दुनिया भर में लाखों लोगों आज इस समस्या से प्रभावित हैं, मगर कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर BP को बिना दवा के भी कंट्रोल में रख सकते हैं। तो आइए जानते है इसे नेचुरली कंट्रोल कैसे करें इस बारे में।
काम का तनाव, और अनियमित दिनचर्या और भागदौड़ ये सभी मिलकर हमारे शरीर पर ऐसा असर डालते हैं, जो दिखता नहीं, लेकिन अंदर ही अंदर गहराई से जड़ें जमाता है। ऐसा ही एक आम लेकिन खामोश खतरा है हाई ब्लड प्रेशर, जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके आमतौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते है। बड़ी संख्या में आज के समय में ये बीमारी लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
Blood Pressure को नेचुरली कंट्रोल ऐसे करें कंट्रोल
अधिकतर लोग इसे नियंत्रित करने के लिए दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन क्या वाकई यही एकमात्र रास्ता है? दरअसल, कुछ छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव अगर हम अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो ब्लड प्रेशर को नेचुरली काबू में रखा जा सकता है। जानतें इसके बारें में...
जंक फूड को करें अवॉइड
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले जो उपाय करना है, वो है जंक फूड को अपनी लाइफ से बाहर निकालना। घर में बना हेल्दी खाना ही खाएं। अपनी डायट में फल, सब्जी, अनाज के साथ-साथ लो फैट डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करें। ना ही ज्यादा मीठा और ना ही ज्यादा नमक खाना चाहिए।
Advertisement
नींबू पानी है रामबाण
नींबू हाइ ब्लड प्रेशर कंट्रोल को कंट्रोल करने में रामबाण की तरह काम करता है। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हानिकारक मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं। ये रक्त वाहिकाओं को लचीला और मुलायम बनाता है, जिससे रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है।
कच्चा लहसुन सबसे कारगार उपाय
लहसुन को उच्च रक्तचाप के लिए सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक उपचारों में से एक माना गया है। इसमें एलिसिन नामक यौगिक होता है जो रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और रक्त प्रवाह में सुधार करता है, जिससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। सुबह लहसुन की दो कलियां जरूर खाना चाहिए।
Advertisement
लाइफस्टाइल में ये बदलाव है जरूरी
थोड़ा समय सुबह की सैर के लिए निकालना, वजन कंट्रोल में रखना, नमक की मात्रा सीमित करना,तनाव को मैनेज करने के लिए ध्यान या योग करना, और पर्याप्त नींद लेना, ये सभी ऐसे कदम हैं जो ना सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। हमारी लाइफस्टाइल ही हमारे स्वास्थ्य की असली चाबी है। दवाइयां जरूरी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अंतिम सहारा मानना चाहिए, पहला नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 July 2025 at 11:44 IST