अपडेटेड 10 July 2024 at 19:23 IST
Dengue: डेंगू में अमृत की तरह ढूंढते हैं इस मीठे फल की कड़वी पत्तियां, तेजी से बढ़ाता है प्लेटलेट्स
डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। इसमें तेजी से मरीज की प्लेटलेट्स घटने लगती है। ऐसे में तेजी से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए इस पत्ती का इस्तेमाल करें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Papaya Leaves Benefits In Dengue: खूबसूरती को निखारने से लेकर सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने तक के लिए पपीते का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन किया आप यह जानते हैं कि पपीते का सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत ही गुणकारी हैं। इसकी पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो लाइलाज बीमारी डेंगू से लड़ने के लिए सबसे कारगर होती है। या जाता है और इसके फायदे क्या हैं।
मच्छर के काटने से होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक डेंगू भी है। यह एडीज नाम के मच्छर के काटने से होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। जिसमें इसकी चपेट में आने वाले व्यक्ति की प्लेटलेट्स बहुत ही तेजी से कम होने लगती हैं। वहीं अभी तक डेंगू की कोई दवा या वैक्सीन भी नहीं बनी है। ऐस में इससे निपटने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पपीते का पत्ता अब तक सबसे कारगर उपाय है। तो चलिए जानते हैं कि डेंगू में पपीते की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं?
पपीते के पत्तों में पाए जाने वाले गुण
डेंगू में पपीते के पत्तों के इस्तेमाल से पहले जान लेतें हैं कि यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में इतना कारगर कैसे हैं। दरअसल, पपीते की पत्तियों में फेनोलिक कंपाउंड, पपेन और एल्कलॉइड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। बता दें कि ये डेंगू में ही बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
डेंगू में कैसे करें पपीते के पत्तों का इस्तेमाल?
डेंगू बुखार के इलाज के लिए पपीते के पत्तों का रस बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए इसके जूस को बेहतर ऑप्शन माना जाता है। ये तेजी से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के साथ ही डेंगू के लक्षणों को भी कम करता है।
Advertisement
कैसे बनाएं पपीते के पत्तों का जूस?
- पपीते के पत्तों का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसके पत्तों को साफ करके धो लेना है।
- इसके बाद इसे पीस लें और छानकर इसका रस निकालकर अलग कर लें।
- अब इस कड़वे रस के 2 बड़े चम्मच दिन में 2 बार पिएं।
- पपीते के पत्तों के रस को पीने से डेंगू के मरीज काफी तेजी से रिकवर करने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 July 2024 at 19:08 IST