पान के पत्ते का काढ़ा दूर करेगा कई समस्याएं, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
Paan ke Patton ke Fayde: पान के पत्तों को काढ़ा यदि डाइट में जोड़ा जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Paan ke Patton ke Fayde: हमारे आसपास कई ऐसे पत्ते मौजूद हैं, जिनके सेवन से व्यक्ति फिट और तंदुरुस्त रह सकता है। उन्हीं पत्तों में से एक है पान का पत्ता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पान का पत्ता बेहद उपयोगी है। लेकिन सेहत के लिए भी पान का पत्ता किसी अमृत से कम नहीं है। ऐसे में यदि पान के पत्ते का काढ़ा पिया जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पान के पत्ते का काढ़ा पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पान के पत्तों के काढ़े के फायदे
- बता दें कि पान के पत्ते के सेवन से पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। यह गैस, अपच आदि समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
- पान के पत्ते का काढ़ा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। यदि डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में इसे जोड़ते हैं तो फायदा हो सकता है। हालांकि वे इसे अपनी डाइट में एक्सपर्ट की सलाह पर ही जोड़ें।
- व्यक्ति यदि अस्थमा का शिकार हो गया है तो ऐसे में वह पान के पत्ते के काढ़े का सेवन करने से इस समस्या को दूर कर सकता है।
- पान के पत्ते का काढ़ा दांतों और मसूड़ों के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसके सेवन से मसूड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है।
- आज के समय में तनाव होना आम बात है। लेकिन इसके कारण व्यक्ति अन्य समस्याओं का शिकार हो सकता है। ऐसे में पान के पत्ते से व्यक्ति खुद को रिलैक्स फील करवा सकता है।
कैसे बनाएं पान के पत्ते का काढ़ा?
इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में चार पान के पत्तों को अच्छे से धोकर डालें और उसके बाद जब एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसे छानकर गुनगुना करके उसमें शहद और नींबू डालकर सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।