अपडेटेड 11 January 2025 at 17:38 IST

सुहागरात पर दोस्‍त करते हैं परेशान तो कहीं घंटों रोती है दुल्हन...शादी की पहली रात यहां होता है कुछ ऐसा

अलग-अलग देशों में निभाई जाने वाली सुहागरात की रस्मों का उद्देश्य अक्सर शादी को विशेष और यादगार बनाना होता है। हालांकि, ये रीति-रिवाज आपको अजीब लग सकते हैं।

First wedding Night traditions
सुहागरात की अजीब परंपराएं | Image: Meta AI

First wedding Night traditions : हर समाज में शादी होना एक सामान्य बात है, लेकिन हर समाज में सुहागरात से लेकर शादी तक कई तरह की अजीबोगरीब परंपराएं होती हैं। सुहागरात से जुड़ी अजीब और अनूठी रस्में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में प्रचलित हैं। ये रस्में सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

सुहागरात की कुछ अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम आपको अलग-अलग देशों की कुछ दिलचस्प और अजीब परंपराएं बताने जा रहे हैं। जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।

फ्रांस: दोस्तों का हस्तक्षेप

फ्रांस के कुछ गांवों में दोस्तों और रिश्तेदारों द्वारा नवविवाहितों को सुहागरात पर परेशान किया जाता है। यह एक पुरानी परंपरा है, जिसमें लोग बर्तन-चम्मच बजाकर, गाने गाकर या मजाकिया हरकतें करके उनकी रात में खलल डालते हैं। यह मजाकिया परंपरा शादीशुदा जोड़े को उनके पहले दिन हंसी और मस्ती से भरने के लिए की जाती है। फ्रांस में इस परंपरा को 'चारीवारी' के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है इस शोर से नवविवाहित जोड़े के घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

भारत: दूध का गिलास

भारत के कई इलाकों में दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात के समय दूध का गिलास दिया जाता है। यह परंपरा स्वास्थ्य और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। कभी-कभी, इसमें हल्दी, केसर या बादाम मिलाकर इसे अधिक शुभ बनाया जाता है। ये परंपरा भारत में लंबे समय से चली आ रही है।

Advertisement

कोरिया: मछली की रस्म

दक्षिण कोरिया के कुछ पारंपरिक रीति-रिवाजों में सुहागरात से पहले दूल्हे के पैर मछली से पीटे जाते हैं। इसे मजाकिया अंदाज में उनके धैर्य और सहनशक्ति की परीक्षा के लिए किया जाता है।

चीन: दुल्हन का रोना

चीन के तुजिया समुदाय में दुल्हन को शादी से एक महीने पहले से हर दिन थोड़ा-थोड़ा रोने की रस्म निभानी होती है। यह माना जाता है कि दुल्हन की खुशी और गहरी भावनाओं को जताने का यह तरीका है।

Advertisement

मोरक्को: दूध से स्नान

उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को में सुहागरात से पहले दुल्हन को दूध से स्नान कराया जाता है। इसे वहां शुद्धिकरण और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

अफ्रीका: बुजुर्गों की निगरानी

कुछ अफ्रीकी जनजातियों में सुहागरात के दौरान बुजुर्ग या परिवार के वरिष्ठ सदस्य कमरे के बाहर बैठकर जोड़े की निगरानी करते हैं। यह परंपरा नवविवाहितों के बीच भरोसे और सही शुरुआत का संकेत मानी जाती है।

अलग-अलग देशों में निभाई जाने वाली इन रस्मों का उद्देश्य अक्सर शादी को विशेष और यादगार बनाना होता है। हालांकि, ये रीति-रिवाज कुछ लोगों को अजीब लग सकते हैं, लेकिन इन्हें स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक मान्यताओं के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पुरुषों में ताकत बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, आपकी रसोई में है अपार ऊर्जा का रामबाण इलाज

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2025 at 18:12 IST