अपडेटेड 14 September 2025 at 14:39 IST
Meditation Right Time : खाली पेट मेडिटेशन किस समय कितनी देर करना चाहिए? जान लें फायदे
Best time to do meditation: मेडिटेशन करना हमारे शरीर के लिए बेहद फायमंद होता है। इससे हम अच्छा महसूस करते हैं। अब ऐसे में योग करने का सही समय कब है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Meditation Right Time : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक शांति पाना किसी वरदान से कम नहीं है। तनाव, चिंता और भागदौड़ के बीच अगर कोई चीज हमें अंदर से मजबूत बना सकती है, तो सबसे ज्यादा जरूरी मेडिटेशन करना है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि मेडिटेशन कब करना चाहिए, खाली पेट करना चाहिए या नहीं, और कितनी देर करना चाहिए? इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
मेडिटेशन का सही समय क्या है?
सुबह 4 से 6 बजे के बीच, जिसे ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है, ध्यान के लिए सबसे उत्तम समय होता है।
अगर यह समय संभव न हो, तो सुबह 6 से 8 बजे के बीच या रात को सोने से पहले भी मेडिटेशन किया जा सकता है।
सुबह मेडिटेशन करने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक स्पष्टता मिलती है। रात को करने से नींद अच्छी आती है और दिनभर की थकान दूर होती है।
क्या खाली पेट मेडिटेशन करना चाहिए?
आप खाली पेट मेडिटेशन करें। यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। भरे पेट ध्यान करने पर आलस और सुस्ती आ सकती है, जिससे मन एकाग्र नहीं होता है।
मेडिटेशन कितनी देर करना चाहिए?
शुरुआत में आप 5 से 10 मिनट से शुरुआत करें। उसके बाद आप धीरे-धीरे 20 से 30 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Flaxseed Benefits For Hair: काले, घने और लंबे बालों के लिए ये बीज है बेहद फायदेमंद, इस तरह करें इस्तेमाल
मेडिटेशन करने के फायदे
मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है।
रोजाना ध्यान से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है।
ध्यान करने से नींद गहरी और शांत मिलती है।
मेडिटेशन से गुस्सा, डर से छुटकारा मिलता है।
मेडिटेशन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
मेडिटेशन करने से नींद संबंधित समस्याएं दूर होती है।
मेडिटेशन करने से सर्वाइकल से छुटकारा मिलता है।
Advertisement
मेडिटेशन करने के दौरान क्या बोलें?
मेडिटेशन करते समय ऊं बोलें। इस तनावपूर्ण जीवन में आप बेहतर महसूस करेंगे। आपके मन को शांति मिलेगी। साथ ही सभी मानसिक परेशानियां दूर होती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 September 2025 at 14:39 IST