अपडेटेड 3 February 2026 at 23:35 IST
Sweet Potato Peel Benefits: क्या आप भी बेकार समझकर फेंक देते हैं शकरकंद के छिलके? जान लें फायदे
Sweet Potato Peel Benefits: अक्सर हम शकरकंद उबालने के बाद उसके छिलके उतारकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप शकरकंद के सबसे पौष्टिक हिस्से को कूड़ेदान में डाल रहे हैं? आइए आपको शकरकंद के छिलके खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sweet Potato Peel Benefits: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म शकरकंद सभी को पसंद आता है। यह जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक भी माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग शकरकंद को उबालने के बाद उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। यह सोचकर कि ये बेकार हैं। लेकिन आयुर्वेद में शकरकंद के असली पोषक तत्वों का एक बड़ा हिस्सा उसके छिलकों में ही छिपा होता है।
आइए जानते हैं कि क्यों आपको आज से ही शकरकंद को छिलके समेत खाना शुरू कर देना चाहिए।
फाइबर का पावरहाउस
शकरकंद के छिलके में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए अनिवार्य है। छिलके समेत शकरकंद खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना
शकरकंद के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये न केवल आपको बीमारियों से दूर रखते हैं बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मददगार हो सकते हैं।
Advertisement
आंखों की रोशनी और स्किन के लिए अच्छा
छिलके में मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-C और E आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देते हैं और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें - Shani Pradosh Vrat 2026: साल का पहला शनि प्रदोष व्रत कब है? जानें भगवान शिव और शनिदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Advertisement
ब्लड शूगर को कंट्रोल करता है शकरकंद का छिलका
शकरकंद के छिलका में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए शकरकंद के छिलके खाने से ब्लड शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता है।
शकरकंद के छिलके को किस तरह खाएं?
- शकरकंद को धोकर उबालें और फिर उसके छिलके को निकालकर छान लें। रोस्ट करने पर छिलका कुरकुरा और स्वादिष्ट हो जाता है।
- उबली हुई शकरकंद को छिलके समेत काटकर उसमें नींबू, काला नमक और चाट मसाला मिलाकर खाएं। इससे आपको फायदे भी होंगे और स्वादिष्ट भी लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 23:35 IST