अपडेटेड 17 March 2025 at 12:09 IST
Roasted Chickpeas: डाइट में अभी शामिल करें भुना चना, रोजाना खाने से घटेगा वजन और भी हैं फायदे
Benefits of Roasted Chickpeas: रोजाना भुना चना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Bhuna chana khane ke fayde: भुना चना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये हेल्थ के लिए लाभकारी भी होता है। भुने चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप भुने चनों का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कि भुने चने खाने से आपकी सेहत को किस-किस तरह के लाभ हो सकते हैं।
रोजाना भुने चने खाने के फायदे (Benefits of eating roasted chickpeas)
वजन होगा कम
भुने चने में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिससे वजन तेजी से घटने लगता है।
Advertisement
हार्ट हेल्थ
भुने चने में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
Advertisement
ब्लड शुगर
भुने चने का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा नाश्ता विकल्प हो सकता है।
प्रोटीन से भरपूर
भुने चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों की वृद्धि, मरम्मत और शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक होते हैं। यह एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
फाइबर
भुने चने में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है और पेट को हल्का बनाए रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण
भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। जिससे आप और भी जवान लगते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भुने चने में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करती है।
कोलेस्ट्रॉल
इसमें उच्च मात्रा में फास्फोरस और पोटेशियम होता है, जो दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
डाइजेशन
भुने चने में फाइबर की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। यह खाने को जल्दी पचाने का काम करता है।
स्किन होगी बेहतर
भुने चने में जिंक और विटामिन B6 होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह मुंहासों को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 12:09 IST