अपडेटेड 9 December 2025 at 17:22 IST

Tulsi Leaves for Health: सर्दियों में रोजाना तुलसी की पत्तियां कितनी खाएं? जानें ले खाने के फायदे

Tulsi Leaves for Health: हिंदू धर्म में तुलसी को पुजनीय माना गया है। वहीं तुलसी को किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं रोजाना तुलसी की पत्तियां कितनी खानी चाहिए?

Tulsi Leaves for Health
Tulsi Leaves for Health | Image: Freepik

Tulsi Leaves for Health: सनातन धर्म में तुलसी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। तुलसी का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसके पत्ते सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि सर्दियों में तुलसी की पत्तियां कितनी खानी चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

तुलसी की पत्तियां एक दिन में कितना खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट लगभग 3 से 4 तुलसी की पत्तियां खाने की सलाह दी जाती है। आप तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।

तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे क्या हैं?

  • तुलसी की पत्तियां खाने से आपका तनाव कम हो सकता है। तुलसी शरीर में मौजूद कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है और इससे व्यक्ति को तनाव नहीं होता है।
  • तुलसी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी तेल जैसे कि कैंपेन, यूजेनॉल और सिनेओल, शरीर को मजबूत बनाते हैं और बीमारी से भी बचाते हैं।
  • तुलसी बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण चेहरे को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे और त्वचा के संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Hanuman Ashtami Upay 2025: हनुमान अष्टमी के दिन जरूर करें ये 4 उपाय, कर्ज से मिलेगा छुटकारा और दूर होगा मंगलदोष

सर्दियों में तुलसी की पत्तियां कैसे खाएं?

  • आप सर्दियों में तुलसी की लाल चाय बना सकते हैं। आप 7-8 तुलसी की पत्तियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक और 4-5 काली मिर्च लें।
  • इन सभी को 1 कप पानी में डालकर 5-10 मिनट तक उबालें।
  • फिर इसे छान लें और गुनगुना होने पर स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाकर पी लें।
  • इसका सेवन दिन में 1 से 2 बार किया जा सकता है।
  • खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं
  • आप रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 तुलसी की ताज़ी पत्तियां अच्छी तरह से धोकर खाएं।
  • आप इसे चबाने की बजाय पानी के साथ सीधे निगलने की सलाह देते हैं, क्योंकि तुलसी में मर्करी और आयरन होता है। जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। आप इसे गुनगुने पानी के साथ निगल सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 17:22 IST