अपडेटेड 6 October 2024 at 12:17 IST
Baasi Roti: रात की बची बासी रोटी सेहत को देती है कई फायदे, रोज खाने से होंगे ये बेनेफिट्स
Baasi Roti Khane Ke Fayde: अगर आप रात की बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाय खाना शुरू कर देंगे तो आपको कई फायदे होंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Baasi Roti Khane Ke Fayde: अगर आप रात की बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाय खाना शुरू कर देंगे तो आपको कई फायदे होंगे।
Benefits of Stale Roti: भारतीय रसोई में बिना रोटी के कोई भी थाली पूरी नहीं मानी जाती है। चाहे खाना कितना ही स्वादिष्ट क्यों न बना हो लेकिन अगर खाने में रोटी नहीं खाई तो पेट खाली-खाली सा लगता है। हालांकि रोटी पेट भरकर भूख मिटाने का काम ही नहीं करती बल्कि इसमें मौजूद गुण इसे सेहत के लिए फायदेमंद भी बनाते हैं।
गेहूं के आटे की गरमा-गरम ताजा रोटी में फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। वहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि ताजा रोटी ही नहीं बल्कि बासी रोटी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
बासी रोटी में विटामिन बी, आयरन, फाइबर समेत कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत को दुरुस्त कर कई तरह के फायदे देने का काम करते हैं। यानी अगर आप रात की बची हुई रोटी को सुबह गरमा कर खा लेते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होंगे। चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं इन फायदों के बारे में।
Advertisement
बासी रोटी खाने के फायदे (Benefits of eating stale roti)
ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बासी रोटी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर का बढ़ता या घटता हुआ लेवल कंट्रोल होता है। साथ ही अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप इसे दूध के साथ खा सकते हैं, ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
Advertisement
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
बासी रोटी खाने से न सिर्फ पेट बल्कि पाचन से जुड़ी कई समस्याएं भी कंट्रोल होती हैं। अगर आपको एसिडीटी, गैस, कब्ज या पेट फूलने जैसी समस्या है तो आपको रोजाना सुबह बासी रोटी का सेवन जरूर करना चाहिए। ये डाइजेशन को बेहतर कर पेट से जुड़ी सभी समस्याओं का खात्मा करेगी।
घटेगा वजन
ताजी रोटियों की तुलना में बासी रोटी में कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है, लिहाजा इसके सेवन से बढ़ता वजन कंट्रोल होने लगेगा और आप धीरे-धीरे फिर से फिट बॉडी शेप में आ जाएंगे।
इम्यूनिटी बढ़ेगी
अगर आप सर्दी, गर्मी या मानसून के मौसम में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो आपको बासी रोटी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ये एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है जो आमतौर पर होने वाली खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से आपको बचाकर शरीर की इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है।
मसल्स होंगे मजबूत
बासी रोटी के सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह दो बासी रोटियों का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर काफी अच्छा असर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 12:17 IST