अपडेटेड 30 November 2025 at 22:29 IST

Soaked Anjeer Benefits: सर्दियों में पानी में भीगा अंजीर खाने से क्या होता है? जानें फायदें और कब खाएं

Soaked Anjeer Benefits: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में पानी में भिगोए हुए अंजीर किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ शरीर को अंदरूनी गर्मी मिलती है, बल्कि ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Soaked Anjeer Benefits
Soaked Anjeer Benefits | Image: Freepik

Soaked Anjeer Benefits: सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में यदि आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में कोई मीठा और सेहतमंद ड्राई फ्रूट शामिल करना चाहते हैं, तो पानी में भिगोया हुआ अंजीर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अंजीर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्थ का खजाना भी है।

इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। अब ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में अंजीर खाते हैं तो इसके फायदे के बारे में जानना बेहद जरूरी है। साथ ही इसे सुबह या शाम कब खाना सबसे फायदेमंद होता है? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

अंजीर क्यों है खास?

अंजीर में कई मिनरल्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हेल्थ में सुधार होता है।

सर्दियों में भिगोए अंजीर खाने के फायदे क्या हैं? 

  • अंजीर में डाइटरी फाइबर होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और सर्दियों में अक्सर होने वाली कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ठंड के दिनों में आलस और थकान आम बात है। अंजीर प्राकृतिक रूप से मीठा होने के कारण शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। 
  • अंजीर खाने से कैल्शियम और फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है, जो सर्दियों में हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है।
  • अंजीर खाने से बल्ड प्रेशर सही रहता है और खून बढ़ता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है। 
  • अंजीर सर्दियों में त्वचा स्किन को अच्छा रखता है।  अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें - Hairfall Kaise Roke: सर्दियों में बाल झड़ने से हो गए हैं परेशान? तो मेथी दाने के साथ ये 3 चीजें मिलाकर लगाएं; दिखेगा असर

Advertisement

अंजीर कब और कैसे खाएं? 

भीगे हुए अंजीर को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है। रात भर भीगने के बाद, इसके पोषक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, और सुबह इनका सेवन करने से आपको आलस नहीं आएगी और आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

अंजीर को कैसे खाएं? 

  • रात को 2 से 3 सूखे अंजीर लें और उन्हें एक छोटे गिलास पानी में भिगो दें।
  • सुबह उठकर सबसे पहले भीगे हुए अंजीर खा लें और बचा हुआ पानी भी पी लें।
  • आप इसे ओट्स, दही, या स्मूदी में भी मिलाकर खा सकते हैं।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 22:29 IST