अपडेटेड 30 November 2025 at 19:51 IST
Hairfall Kaise Roke: सर्दियों में बाल झड़ने से हो गए हैं परेशान? तो मेथी दाने के साथ ये 3 चीजें मिलाकर लगाएं; दिखेगा असर
Hairfall Kaise Roke : क्या आपके भी बाल सर्दियों में झड़ने लग गए हैं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में रसोईघर में मौजूद एक ऐसे मसाले के बारे में बताएंगे। जिससे आपको शैम्पू बनाना है और फिर उससे अपने बाल धोने है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hairfall Kaise Roke: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही कई लोगों की बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ गई है। ठंडी हवा और रूखापन बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे हेयर फॉल तेजी से होने लगता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो किचन में रखा एक जादुई दाना मेथी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आपको बता दें, मेथी दाना प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने को रोकने और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है। लेकिन जब इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेथी दाने में मिलाएं दही
दही में प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होते हैं, जो स्कैल्प को नमी देते हैं और डैंड्रफ को दूर करते हैं। रात भर भिगोए हुए मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 2-3 चम्मच गाढ़ा दही मिलाएं।
इस पैक को अपनी स्कैल्प और बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
मेथी दाने में मिलाएं नारियल तेल
सर्दियों में नारियल तेल बालों को डीप कंडीशनिंग देता है और स्कैल्प के रूखेपन को खत्म करता है। नारियल तेल में 2 चम्मच मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब दाने हल्के लाल हो जाएं, तो तेल को ठंडा करके छान लें।
इस गुनगुने तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें और रात भर लगा रहने दें, या कम से कम 1 घंटे बाद धो लें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025 Vrat Katha: मोक्ष प्राप्ति का मार्ग दिखाती है ये दिव्य कथा, व्रत के दिन जरूर पढ़ें
मेथी दाने में मिलाएं एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और स्कैल्प को शांत रखते हैं। मेथी दाने के पेस्ट में 2 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद धो लें। यह कॉम्बिनेशन रूखे और बेजान बालों के लिए बेहतरीन है।
Advertisement
बालों की देखभाल के लिए इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बचें, क्योंकि यह बालों के तेल को खत्म कर देता है। हफ्ते में दो बार तेल मालिश जरूर करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और जड़ें मजबूत होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 November 2025 at 19:51 IST