अपडेटेड 23 December 2025 at 21:16 IST
Paan Leaf Health Benefits: पान का पत्ता आपकी सेहत के लिए है रामबाण, सर्दी-खांसी मौसमी बीमारियों से भी मिलेगी राहत
Paan Leaf Health Benefits: भारतीय संस्कृति में पान के पत्ते का उपयोग सदियों से पूजा-पाठ और भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसे एक औषधि माना गया है? औषधीय गुणों से भरपूर पान का पत्ता सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इस लेख में पान के पत्ते खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Paan Leaf Health Benefits: भारतीय संस्कृति में पान के पत्ते का महत्व सदियों पुराना है। पूजा-पाठ हो या मेहमानों का स्वागत, पान हमेशा से हमारी परंपराओं का हिस्सा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पान को आप महज एक माउथ फ्रेशनर समझते हैं, वह आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है? आपको बता दें, पान के पत्ता विटामिन-सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पान का पत्ता आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?
पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है पान का पत्ता
अक्सर भोजन के बाद पान खाने की सलाह दी जाती है, और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। पान के पत्ते चबाने से सलिवा अधिक बनती है, जिसमें एंजाइम होते हैं जो भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
सर्दी-खांसी से राहत दिलाता है पान का पत्ता
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम है। पान के पत्ते में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं जो कफ को कम करने में मदद करते हैं। पान के पत्ते पर थोड़ा सा शहद लगाकर खाने से सीने की जकड़न और खांसी में तुरंत आराम मिलता है।
दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद
पान के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। यह सांसों की दुर्गंध को दूर करता है और मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या में भी लाभकारी है। हालांकि, ध्यान रहे कि यह लाभ बिना तंबाकू और चूने वाले 'सादे पान' से ही मिलता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: माइक्रोसॉफ्ट में AI पर किया काम, अब रूस की सड़कों पर क्यों लगा रहा झाड़ू? सॉफ्टवेयर डेवलपर ने खुद बताई कहानी
सिरदर्द से छुटकारा दिलाता है पान का पत्ता
अगर आपको सिरदर्द या मांसपेशियों में दर्द है, तो पान का पत्ता प्राकृतिक पेनकिलर का काम कर सकता है। सिरदर्द होने पर पान के पत्तों का पेस्ट माथे पर लगाने से ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है। इसके अलावा, जोड़ों के दर्द में भी इसे गर्म करके बांधने से सूजन कम होती है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 21:16 IST