अपडेटेड 11 December 2025 at 11:51 IST

Dates Benefits: काले या पीले छुआरे....कौनसे हैं सेहत के लिए बेहतर? जानें फायदे और सही सेवन का तरीका

Right Way Of Eating Dates: काले और पीले छुआरे दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन सेहत के लिए कौनसा बेहतर है? जानिए इनके हेल्थ बेनिफिट्स और रोजाना सेवन का सही तरीका।

benefits of eating dates know right way kale-ya-peele-chuare-kaunse-hain-healthy-fayde-aur-sevan dry fruits
छुआरे खाने का सही तरीका | Image: Freepik

Benefits Of Eating Dates In Hindi: सर्दियों में छुआरे खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को गर्मी देता है, कमजोरी दूर करता है और जल्दी एनर्जी भी देता है। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर कन्फ्यूज रहते हैं कि काले छुआर ज्यादा फायदेमंद होते हैं या पीले छुआरे? दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन इनके गुण और असर थोड़ा अलग होते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है दोनों की खासियत, फायदे और सही सेवन का तरीका।

काले और पीले छुआरे में क्या अंतर है?

काले छुआरे (Black Dates)

  • ये पूरी तरह सूखे होते हैं।
  • रंग गहरा भूरा या काला होता है।
  • इनका स्वाद हल्का मीठा और चबाने में नरम होता है।
  • इनमें प्राकृतिक शुगर और फाइबर ज्यादा होता है।

पीले छुआरे (Yellow Dates)

  • ये खजूर का आधा-सूखा रूप होते हैं।
  • रंग पीला या हल्का सुनहरा होता है।
  • थोड़े सॉफ्ट और मीठे होते हैं।
  • इनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
Uploaded image

कौन से हैं सेहत के लिए बेहतर?

ये दोनों ही हेल्दी हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से चयन करना चाहिए।

काले छुआरे कब होते हैं फायदेमंद?

  • काले छुआरे बेहतर हैं अगर आप सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं।
  • अगर आपको कमजोरी या थकान ज्यादा रहती है।
  • कब्ज या पाचन समस्या दूर करने में सहायता करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें फाइबर ज्यादा है।
  • वजन बढ़ाने में सहयता करते हैं।

पीले छुआरे कब होते हैं फायदेमंद?

  • पीले छुआरे बेहतर हैं अगर आप जल्दी एनर्जी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं।
  • इसके अलावा आयरन की कमी है तो ये आपके लिए फायदेमंद होते हैं।
  • इम्युनिटी मजबूत करने में सहायता करते हैं।
  • दिल को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। ऐसा इसलिए इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा है।

सर्दियों में काले छुआरे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। डेली डाइट और लंबी सेहत के लिए पीले छुआरे बेहतर ऑप्शन हैं।

Advertisement
Uploaded image

छुआरे खाने के 6 बड़े फायदे

शरीर को गर्मी देते हैं

सर्दियों में ठंड से बचाते हैं और बॉडी टेम्परेचर को नियंत्रित रखते हैं।

Advertisement

एनर्जी बढ़ाते हैं

इनमें प्राकृतिक शुगर होती है जो तुरंत एनर्जी देती है।

खून बढ़ाते हैं

खासकर पीले छुआरे आयरन से भरपूर होते हैं जो एनीमिया में फायदेमंद हैं।

पाचन सुधारते हैं

काले छुआरे में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे कब्ज और गैस में राहत मिलती है।

Uploaded image

दिल को रखते हैं हेल्दी

पीले छुआरे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट को मजबूत बनाते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

छुआरे खाने का सही तरीका

  • दूध के साथ उबालकर 2-3 छुआरे दूध में उबालकर रात को पिएं। यह तरीका सर्दियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
  • 2-3 छुआरे रातभर भिगोकर सुबह खाएं। यह पाचन के लिए बेहतर होते हैं।
  • दिन में किसी भी समय 2-4 छुआरे खाए जा सकते हैं।

कितने छुआरे रोज खाने चाहिए?

Uploaded image
  • सामान्य व्यक्ति को 2-3 छुआरे खाने चाहिए।
  • बच्चों के लिए को  1-2 छुआरे खाने चाहिए।
  • बुजुर्गों के लिए को 1-2 छुआरे खाने चाहिए।

किसे छुआरे कम खाने चाहिए?

  • डायबिटीज वाले लोग छुआरे खाने से परहेज करें। क्योंकि इसमें मीठा ज्यादा होता है। 
  • जिन्हें बहुत गर्मी लगती है, उन्हें छुआरे का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। 
  • जिन्हें पिम्पल्स या स्किन एलर्जी होती है, उनके लिए छुआरे खाना सही नहीं होते हैं।

अगर आप ठंड में शरीर को मजबूत और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो छुआरे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। 

यह जरूर पढ़ें: गुड़ से बनाएं गोंद के सुगर फ्री लड्डू, नोट कर लें आसान विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 11:31 IST