अपडेटेड 29 June 2025 at 20:38 IST
Elaichi: इलायची खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, जानें कब और कैसे करें सेवन
Elaichi For Health: चाय का स्वाद बढ़ाने वाली इलायची आपकी सेहत को बेहतर बनाने का काम करती है। जानें कब करना चाहिए सेवन और क्या हैं इसके फायदे-
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits Of Eating Elaichi: सेहतमंद रहने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में बाहरी चीजों से लेकर घरेलू नुस्खों तक हम सभी चीजें आजमाते हैं। आजकल के दौर में बाहर की लगभग सभी चीजों में आपको केमिकल देखने को मिल जाएगा। वहीं इन सबके बीच क्या आप जानते हैं घर में मौजूद इलायची आपके लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकती है।
बता दें कि रोजाना इसका सेवन करने से आपके जीवन में चल रही कई हेल्थ प्रॉब्लम कम हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे इलायची है सेहत के लिए फायदेमंद। साथ ही, बताएंगे इसे खाने का क्या है सही समय-
कब और कैसे करें इलायची का सेवन?
इलायची को खाने का सही समय सुबह का होता है। इसे आपको खाली पेट खाना चाहिए। अगर आपको इसका स्वाद नहीं पसंद है तो शुरुआत में आप इसे पानी के साथ में खा सकते हैं। बता दें कि इसे चबाकर ही खाए अन्यथा यह असर नहीं करेगी।
खाना पचाने में करें सहायता
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आप इसे खाली पेट यानी बासे मुंह खाए। ऐसा करने से यह खाने को पचाने में आपकी सहायता करेगी।
Advertisement
स्ट्रेस होगा कम
आज के समय में कामकाज के चलते हम सभी स्ट्रेस में रहते हैं। अगर आपको भी इसी तरह का स्ट्रेस होता है तो रोजाना सुबह इलायची का सेवन करें। यह दिमाग को ठंडा रखने में मदद करेगी।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
अगर आप थक्का हुआ महसूस करते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व आपको बेहतर महसूस करवाने में मदद करेंगे।
Advertisement
वजन घटाने में मददगार
आजकल गलत खान-पान के वजह से हम सभी बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसे कम करने के लिए आप रोजाना इलायची को चबाकर खाए। कुछ ही दिनों में आपको इसका परिणाम नजर आने लगेगा।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 20:38 IST