अपडेटेड 29 June 2025 at 17:05 IST

Healthy Juice: वजन कम करने से पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा हरी चीज से बना ये जूस, जानें इसे पीने का सही समय

Juice For Good Health: सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको सबसे पहले अपने डाइट चार्ट बनाना जरूरी होता है। उसी के हिसाब से आप रूटीन बनाए।

benefits of drinking bottle gourd juice in empty stomach
benefits of drinking bottle gourd juice | Image: Freepik

Homemade Juice For Healthy Body: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में हम जल्द ही बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में हमें अपने खान-पान में की तरह के बदलाव करने चाहिए। वहीं हम वजन कम करने से लेकर खाने को न पचाने के कारण ज्यादातर परेशान रहते हैं और इसके लिए की तरह के उपाय या दवाइयों का उपयोग भी करते हैं। बता दें कि सेहतमंद रहने के लिए आपको दवाओं का नहीं बल्कि घर के किचन में मौजूद एक ऐसी हरी चीज का करना चाहिए, जो कई तरह की परेशानियों से आपको राहत देने में सहायता करेगी। 

इस एक चीज से बने जूस से आपकी काफी मुश्किलें हल हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी है वो हरी चीज और जानेंगे क्या हैं इसके आपकी सेहत को फायदे। साथ ही, बताएंगे इसे पीने का सही समय क्या है।

कौन सी है वो हरी चीज?

सेहतमंद रहने के लिए आप हफ्ते में कम से कम 2 बार तक लौकी के जूस का सेवन करें। यह आपके लिए की तरह के फायदे लेकर आएगा, जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में महसूस होने लगेगा।

कब और कैसे करना चाहिए जूस का सेवन?

Uploaded image

लौकी के जूस को पीने का सही समय सुबह होता है। आयुर्वेद के हिसाब से अगर आप रात या शाम में इसे पीते हैं तो ये बिल्कुल गलत होगा। बता दें कि इसे आपको सुबह के समय खाली पेट ही करना चाहिए। सुबह यह आपके लिए ज्यादा से ज्यादा फायदे पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

Advertisement

वजन कम करने में करें मदद

वजन कम करने में लौकी का जूस बेहद असरदार साबित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जूस में बेहद काम कैलोरी होती है। वहीं यह जूस पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में बेहद मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद तत्व किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचाते हैं।

पेट साफ करने में मददगार 

अगर आपको कब्ज या खाने पचाने में तकलीफ होती है तो लौकी का जूस आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पेट को साफ करने में मददगार होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से एसिडिटी जैसी परेशानियों से आपको राहत मिल सकती है।

Advertisement

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: रोजाना पिएंगे गिलोय का रस तो सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 June 2025 at 16:34 IST