अपडेटेड 7 February 2026 at 21:49 IST
Boiled Banana Benefits: केले को उबालकर खाने से हो सकते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें कब और कैसे खाएं
Boiled Banana Benefits: आमतौर पर हम केला कच्चा या पका हुआ ही खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले को उबालकर खाना आपकी सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है? आयुर्वेद में इसके कई फायदे के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Boiled Banana Benefits: आमतौर पर हम केला छीलकर तुरंत खा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी उबले हुए केले का सेवन किया है? सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही उबले हुए केले को सेहत का खजाना मानते हैं।
अगर आप अनिद्रा, पाचन की समस्या या कमजोरी से जूझ रहे हैं, तो यह साधारण सा नुस्खा आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। आइए इसके फायदों और खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
उबले हुए केले खाने के फायदे क्या हैं?
- अनिद्रा से राहत आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना एक बड़ी समस्या है। केले के छिलके और गूदे में मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को आराम देता है। अगर आपको कब्ज या पेट फूलने की समस्या है, तो इसे उबालकर खाने से फाइबर आसानी से ब्रेकडाउन हो जाता है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
- स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मदद करता है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए उबला केला फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको असर दिख सकता है।
कब और कैसे खाएं उबले केले
- खाली पेट सुबह के समय इसे 'बनाना टी' के रूप से लेने से आपको फायदे दिख सकते हैं।
- यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ उबला केला खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- अगर आप जिम जाते हैं या कसरत करते हैं, तो एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले इसे खाना बहुत फायदेमंद है। यह मांसपेशियों को ताकत देता है।
- उबले केले विशेषकर उसके छिलके के साथ उबाले गए पानी के साथ में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
- अगर पेट की समस्या है तो उबला हुआ केला खाने से आपको फायदा हो सकता है।
उबले केले से बनाना टी कैसे बनाएं?
- एक साफ केला लें और उसके दोनों सिरों को काट लें।
- इसे छिलके सहित उबलते पानी में डालें।
- इसे 10-15 मिनट तक उबलने दें।
- आप इसमें चुटकी भर दालचीनी भी डाल सकते हैं, जो इसके असर को दोगुना कर देती है।
- पानी को छानकर पिएं और उबले हुए केले को खा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 21:49 IST