अपडेटेड 7 February 2026 at 19:24 IST
'तुम मेरी Smile की वजह हो', Valentine's Day से पहले रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट पर Nick Jonas ने ऐसे लुटाया प्यार; शेयर किए PHOTOS
Priyanka Nick Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई है। हाल ही में प्रियंका ने निक के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए उनकी 19 अनदेखी और बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और उनके खुशनुमा पलों की झलक साफ देखी जा सकती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Priyanka Nick Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को दुनिया भर में 'पावर कपल' के तौर पर देखा जाता है। उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति सम्मान कुछ ऐसा है, जिससे किसी को भी रश्क हो जाए। चाहे सात समंदर पार हो या भारत का कोई कोना, यह कपल हर जगह अपनी चमक बिखेरता रहता है। हाल ही में निक जोनस ने अपनी पत्नी के हिट गाने 'साजन साजन तेरी दुल्हन' पर एक रील शेयर की थी, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। लेकिन अब प्रियंका के एक लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्यार की नई परिभाषा लिख दी है।
निक के नए एल्बम 'Sunday Best' पर प्रियंका का भावुक पोस्ट
निक जोनस के नए एल्बम 'Sunday Best' के रिलीज होने के खास मौके पर प्रियंका ने न सिर्फ पति की उपलब्धि का जश्न मनाया, बल्कि उनके लिए एक बेहद रोमांटिक और लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर अपना हाल-ए-दिल बयां कर दिया। प्रियंका ने कुछ पुरानी और कोजी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि निक से शादी करना उनकी जिंदगी का 'सबसे बेस्ट डिसीजन' था और वह इस बात के लिए कायनात की हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी।
प्रियंका ने निक जोनस के साथ शेयर की पोस्ट
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की शुरुआत बड़ी ही खूबसूरती से की। उन्होंने लिखा, ' शब्द कम पड़ रहे हैं, लेकिन मैं कोशिश करूंगी... तुम मेरे सपनों के राजा हो।
हर किसी की चाहत तुम्हारे जैसा पार्टनर पाने की होती है।' प्रियंका ने आगे लिखा कि निक न केवल उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं, बल्कि उन्हें यह महसूस कराने से भी नहीं डरते कि वह उनके लिए कितनी अनमोल हैं। उन्होंने निक के टैलेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी ईमानदारी और सहज स्वभाव की कायल हैं।
Advertisement
फैंस को दी खास सलाह- 'ऐसा प्यार ढूंढो जो सम्मान दे'
प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक अहम मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा, 'अपने लिए ऐसा साथी ढूंढें जो न सिर्फ आपको प्यार करे, बल्कि आपकी कद्र करे।' उन्होंने निक के एल्बम की गहराई का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के सामने अपना दिल खोलकर रख देने के लिए बहुत आत्मविश्वास चाहिए। अंत में उन्होंने फैंस से कहा कि अपने प्यार को गले लगाओ और इस एल्बम को शुरू से सुनो, क्योंकि प्यार वास्तव में ऐसा ही होना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Shani-Shukra Yuti 2026: होली से पहले शुक्र और शनि की युति से इन 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, होगा धन लाभ
Advertisement
एक मैसेज से शुरू हुई थी यह लव स्टोरी
प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इसकी शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब निक ने पहली बार प्रियंका को अब X पर मैसेज किया था। उस वक्त प्रियंका 35 की थीं और निक 25 के। प्रियंका को इस 10 साल के अंतर के कारण बात आगे बढ़ाने में थोड़ी झिझक हो रही थी।
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब निक का मैसेज आया, तब वह एक 'टॉक्सिक' रिलेशनशिप में थीं। निक से बातें शुरू होने के बाद उन्होंने उस पुराने रिश्ते को खत्म किया और आगे बढ़ने का फैसला लिया। 2017 के मेट गाला में दोनों पहली बार साथ दिखे। मई 2018 में डेटिंग शुरू हुई, दो महीने बाद सगाई और 1 दिसंबर 2018 को दोनों ने शाही अंदाज में शादी कर ली।
निक ने प्रियंका के पोस्ट पर किया प्यार भरा कमेंट
पत्नी प्रियंका के पोस्ट पर निक ने भी प्यार सा कमेंट किया है, उन्होंने लिखा ‘my everything’ मेरा सबकुछ। फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 19:24 IST