अपडेटेड 21 December 2025 at 21:37 IST
Haldi Tea Benefits: रोज सुबह खाली पेट हल्दी वाली चाय से होंगे ये फायदे, जानें बनाने का सही तरीका
Haldi Tea Benefits: क्या आप जानते हैं रोज सुबह हल्दी वाली चाय पीने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं? आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इसे बनाने के तरीके के बारे में भी जानेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Haldi Tea Benefits: हमारी रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो हमारी सेहत के लिए इतने फायदेमंद है कि हम खुद भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इन्ही में से एक हल्दी भी है। आयुर्वेद में हल्दी को 'गोल्डन स्पाइस' कहा गया है। वैसे तो लोग दूध में हल्दी मिलाकर पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट हल्दी वाली चाय पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है?
आइए हम आपको इस लेख में हल्दी वाली चाय बनाने के बारे में और इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
हल्दी वाली चाय बनने के लिए क्या चाहिए?
- 1 कप पानी
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चुटकी काली मिर्च
- आधा चम्मच शहद
- थोड़ा सा नींबू का रस
हल्दी वाली चाय किस तरह बनाएं?
- एक बर्तन में एक कप पानी उबालने के लिए रखें।
- जब पानी उबलने लगे, तो इसमें हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
- इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक उबलने दें।
- अब गैस बंद कर दें और चाय को छान लें।
- हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
ये भी पढ़ें - Winter Hair Care: सर्दियों में बाल हो गए हैं बेजान? इन 3 जादुई DIY कंडीशनर से लाएं पार्लर जैसी चमक
हल्दी वाली चाय पीने के फायदे क्या हैं?
हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं बदलते मौसम में होने वाले सर्दी, जुकाम और संक्रमण से बचाता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो हल्दी वाली चाय आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। यह शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से हल्दी वाली चाय का सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट रोगों का खतरा कम हो जाता है। हल्दी हमारे चेहरे के लिए भी बेहद असरदार होता है। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे मुंहासे कम होते हैं और स्किन पर निखार आता है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 December 2025 at 21:37 IST