अपडेटेड 17 September 2025 at 11:56 IST
Orange Juice Benefits: खाली पेट संतरे का जूस पीने से हो सकते हैं ये चमत्कारी फायदे, आज से ही पीना शुरू करें
Orange Juice Benefits: क्या आप भी सुबह-सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है, आपको पता भी नहीं होगा यह जूस किसी वरदान से कम नहीं है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Orange Juice Benefits: संतरा एक ऐसा फल है जो स्वाद में तो खट्टा-मीठा होता है, लेकिन इसके फायदे स्वास्थ्य के लिए बेहद चमत्कारी होते हैं। संतरे का जूस ना केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास संतरे का जूस पीते हैं, तो इसके फायदे आपकी सोच से भी ज्यादा हो सकते हैं।
आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खाली पेट संतरे का जूस पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं और क्यों आपको इसे आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए।
आपके पेट के पाचन के लिए अच्छा है संतरे का जूस
संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। संतरे के जूस के पेट की गर्मी दूर होती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है संतरे का जूस
संतरा विटामिन C का एक सबसे अच्छा स्रोत है। जब आप इसे खाली पेट पीते हैं, इससे ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। खासतौर पर बदलते मौसम में या सर्दी-जुकाम से बचने के लिए संतरे का जूस बेहद फायदेमंद होता है।
Advertisement
स्किन को ग्लोइंग बनाता है संतरे का जूस
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा चमकती रहे और मुंहासों की समस्या ना हो, तो संतरे का जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और उसे ग्लोइंग बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - इस बीज को खाने से दूर होती है बीपी की समस्या और बालों के ग्रोथ के लिए है फायदेमंद, जानें किस तरह और कब खाना है?
Advertisement
वेट लॉस के लिए फायदेमंद है संतरे का जूस
अगर आपको वजन घटाने में समस्या आती है और उनके लिए संतरे का जूस लाभकारी है। इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
दिल की सेहत के लिए बेहद अच्छा है संतरे का जूस
संतरे में पोटैशियम, फोलेट और फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खाली पेट संतरे का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
संतरे का जूस कैसे पीना है?
- संतरे का जूस पीने से एनर्जेटिक महसूस होता है।
- आप जूस निकालने के 15 मिनट के अंदर पी लें, ताकि पोषक तत्व बने रहें।
- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप संतरे के जूस पीएं। अगर इससे भी ठीक नहीं हो रहा है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 September 2025 at 11:56 IST