अपडेटेड 20 September 2025 at 11:06 IST

Mulethi Tea Benefits: PCOD और PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये चाय, जान लें कब और कैसे पीना है

Mulethi Tea Benefits: क्या आपने कभी मुलेठी की चाय पी है? यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं, उन महिलाओं के लिए अच्छा है,जिन्हें PCOD और PCOS की समस्या होती है। आइए इस लेख में इस चाय को पीने के बारे में और इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mulethi Tea Benefits
Mulethi Tea Benefits | Image: Freepik

Mulethi Tea Benefits: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के कारण महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर PCOD और PCOS जैसी स्थितियां आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को अक्सर अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे, थकान जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती है।

ऐसे में आयुर्वेद में एक चमत्कारी जड़ी-बूटी मानी जाने वाली मुलैठी बेहद कारगर साबित हो सकती है। खासकर मुलैठी की चाय पीना PCOD और PCOS में राहत देने में मदद करता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मुलेठी की चाय कब और कैसे पीना है?

हार्मोन बैलेंस में मददगार है ये चाय

मुलैठी हार्मोन रेगुलेटर के रूप में काम करती है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन गुण हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने में मदद करते हैं, जो PCOD और PCOS की जड़ होती है।

सूजन और ऐंठन को कम करता है 

मुलैठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से राहत दिलाने में भी मददगार है।

Advertisement

शरीर को डिटॉक्स करने में करता है मदद

मुलैठी लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे शरीर के हॉर्मोन्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। इससे आपके चेहरे पर भी ग्लो आता है।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2025: एक पाख दो गहना, राजा मरे या सेना... पितृपक्ष के पहले दिन भी था ग्रहण, अब आखिरी दिन भी रहेगा 'काला साया'; क्या हैं मायने?

Advertisement

मुलेठी पीने का सही तरीका

एक कप पानी में आधा चम्मच सूखी मुलैठी की जड़ डालें। 
इसे 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। छानकर हल्का गर्म ही पिएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद या दालचीनी मिला सकते हैं।

मुलेठी की चाय कब पिएं?

इसे दिन में एक बार सुबह खाली पेट या शाम को खाने के बाद पीना सबसे फायदेमंद होता है।

मुलेठी की चाय कितनी बार पिएं?

सप्ताह में 4–5 बार इसका सेवन करना उचित होता है, लेकिन किसी भी लंबी अवधि के लिए रोजाना सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 September 2025 at 11:06 IST