अपडेटेड 25 February 2026 at 09:35 IST
Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें कब और कितना पीएं
Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी सिर्फ एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना भी है। बिना चीनी और दूध के पी जाने वाली यह कॉफी शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Black Coffee Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में ब्लैक कॉफी एक ऐसा ड्रिंक है जो न केवल आपकी सुस्ती दूर करता है, बल्कि सेहत को भी कई चौंकाने वाले फायदे पहुँचाता है। अगर इसमें चीनी और दूध न मिलाया जाए, तो यह जीरो कैलोरी ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आइए इस लेख में विस्तार से ब्लैक कॉफी पीने के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इसे कब और कैसे लेना चाहिए? इसके बारे में भी जानेंगे।
ब्लैक कॉफी वजन घटाने में मददगार
ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकता है। यह शरीर में जमा फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले ब्लैक कॉफी पीने से फैट ऑक्सीकरण की गति बढ़ जाती है।
शारीरिक ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ाने में मददगार
कैफीन हमारे खून में 'एपिनेफ्रिन' यानी एड्रेनालिन के स्तर को बढ़ाता है। यह हार्मोन शरीर को भारी शारीरिक मेहनत के लिए तैयार करता है, जिससे जिम या एक्सरसाइज के दौरान आपका स्टेमिना बना रहता है।
Advertisement
दिमाग को रखे तेज
ब्लैक कॉफी एक बेहतरीन 'ब्रेन बूस्टर' है। यह दिमाग में डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाती है, जिससे याददाश्त में सुधार होता है और आप अधिक सतर्क महसूस करते हैं। अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी यह सहायक मानी गई है।
लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने वाले लोगों में लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, मिलेगा मोक्ष का आशीर्वाद
एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। इसमें विटामिन B2, B3, B5, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
कब और कितनी मात्रा में ब्लैक कॉफी पीएं?
- ब्लैक कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए कुछ हल्का खाने के बाद ही इसे लें।
- एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पर्याप्त है। इससे ज्यादा कैफीन का सेवन नींद में कमी, बेचैनी या धड़कन बढ़ने का कारण बन सकता है।
- रात को सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कॉफी का सेवन बंद कर दें, वरना आपकी नींद खराब हो सकती है।
ब्लैक कॉफी पीने वाले इन सावधानियों को जरूर बरतें
- ब्लैक कॉफी में इसमें चीनी या आर्टिफिशियल स्वीटनर डालने से बचें, वरना यह कैलोरी ड्रिंक बन जाएगी।
- अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या एंजायटी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे पीएं।
- कॉफी पीने के बाद शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि यह एक 'डिहाइड्रेटिंग' ड्रिंक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 09:35 IST