अपडेटेड 12:35 IST, February 2nd 2025
Fennel Seeds: रोजाना एक चम्मच सौंफ चबाने से सेहत को होंगे गजब के फायदे
Benefits of chewing fennel: आइए जानते हैं कि रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

Benefits of chewing fennel in hindi: कई छोटी-छोटी दिखने वाली चीजों का रोजाना सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इन्हीं छोटी चीजों में सौंफ (Fennel Seeds) का भी नाम शामिल है। सौंफ खाना वैसे तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर आप रोजाना इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे।
दरअसल, सौंफ में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जाकर सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना एक चम्मच सौंफ चबाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे
सौंफ चबाने के फायदे (Benefits of chewing fennel)
डाइजेस्टिव सिस्टम
सौंफ डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह पाचन के साथ गैस, एसिडिटी, अपच और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
वेट लॉस
सौंफ में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन घटाने में सहायक होती है।
सांसों की बदबू
सौंफ चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और फ्रेशनेस बनी रहती है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
कब्ज से राहत
सौंफ का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है, क्योंकि यह पेट को साफ और पाचन को सुधारता है।
इम्यून सिस्टम
सौंफ में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
हार्मोनल बैलेंस
सौंफ महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस खासकर पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान को बनाए रखने में मदद करती है।
डायबिटीज
सौंफ का सेवन रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है।
दिल की सेहत
सौंफ दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है और रक्तचाप को सामान्य बनाए रखती है।
पेट में सूजन और गैस
सौंफ पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद करती है। यह पेट के रोगों को ठीक करने में सहायक होती है।
आंखों की रोशनी
सौंफ में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाने और दृष्टि को तेज करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 12:35 IST, February 2nd 2025