sb.scorecardresearch

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 इन सहयोगियों के साथ

Camlin

पब्लिश्ड 12:08 IST, February 2nd 2025

Beauty Care: आईब्रो और आईलैशेज को घना करेंगे ये टिप्स, आज से ही करें फॉलो

Thick Eyebrows and Eyelashes: अगर आप अपनी पतली आईब्रो और हल्की आईलैशेज को घना और मजबूत करना चाहते हैं तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें।

eyelashes
घनी पलकों और आईब्रो के लिए टिप्स | Image: Pexels

Tips for Thick Eyebrows and Eyelashes in Hindi: घनी आईब्रो (Eyebrows) और आईलैशेज (Eyelashes)भला किसे पसंद नहीं होती है? आईब्रो और आईलैशेज आंखों के साथ-साथ चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करती हैं। बिना आईब्रो और आईलैशेज के आंखों की कल्पना कर पाना ही काफी मुश्किल है।

जिन महिलाओं की आईब्रो पतली होती है वह अक्सर काजल या आईब्रो पेंसिल की मदद से उन्हें हैवी लुक देने की कोशिश करती हैं। हालांकि अब आपको अपनी आईब्रो और आईलैशेज को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए किसी मेकअप टिप नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी आईब्रो और आईलैशेज को मजबूती मिलेगी और वह कुछ ही दिनों में घनी और खूबसूरत दिखने लगेंगी। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

आइब्रो और पलकों को घना बनाने के घरेलू टिप्स (Home Remedies For Thick Eyebrows And Eyelashes)

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल आईलैशेज और आईब्रो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद नुट्रिएंट्स बालों की वृद्धि को बढ़ाते हैं। रात को सोने से पहले इसे आईब्रो और आईलैशेज पर हल्के से लगाएं और सुबह पानी से धो लें।

विटामिन ई

विटामिन ई कैप्सूल कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप पलकों और आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल

ऐसे में अगर आप एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलाकर आईब्रो और आईलैशेज पर लगाएंगे तो इससे आपकी आईब्रो और पलकें घनी हो जाएंगी।

प्याज का रस

प्याज के रस में आप शहद मिलाकर आईब्रो पर लगा सकती हैं फिर इसे कुछ देर बाद अच्छी तरह से धो लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल आपको पलकों के लिए नहीं करना है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल भी हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इसकी 2-3 बूंदों को रूई पर लगाकर अपनी आईब्रो और आईलैशेज पर लगा लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकती हैं।

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर आईलैशेज और आईब्रो को मुलायम और घना बनाता है। इसे रात को हल्के से लगाकर सो जाएं और सुबह धो लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। ग्रीन टी की ठंडी चाय को कॉटन बॉल से आईलैशेज और आईब्रो पर लगाएं। इससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है।

नीम का तेल

नीम का तेल बालों को बढ़ाने में मदद करता है और इसे लगाकर आईलैशेज को घना किया जा सकता है। इसे हल्के से लगाएं और रातभर छोड़ दें।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन E होता है, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाता है। इसे आईलैशेज और आईब्रो पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ बढ़ती है।

संतुलित आहार

आपकी डाइट का असर आपके बालों पर भी पड़ता है। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें, जैसे कि हरी सब्जियां, फल, नट्स, और अंडे, जो आईलैशेज और आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अपडेटेड 12:08 IST, February 2nd 2025