अपडेटेड 8 March 2026 at 13:24 IST

सुबह खाली पेट पानी पीने के अनगिनत फायदे, डाइजेशन से लेकर ब्रेन हेल्थ में होगा सुधार; बस पीते हुए न करें ये 6 गलतियां

सुबह खाली पेट पानी पीने से डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। जानें इसके फायदे और 7 गलतियां जो अक्सर लोग पानी पीते वक्त करते हैं, छोटे छोटे बदलाव जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आते हैं, इसलिए अच्छी आदतें आपकी सेहत भी बेहतर बना सकती है।

Empty stomach water benefits, Hydration
सुबह खाली पेट पानी पीने के अनगिनत फायदे, बस पीते हुए न करें ये 6 गलतियां | Image: Freepik

Empty stomach water benefits: सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीना एक पुरानी और सिद्ध आदत है, जिसे हेल्थ एक्सपर्ट्स 'साइलेंट हीलर' कहते हैं। यह छोटी आदत शरीर को रीस्टार्ट करने का काम करती है। सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर आधा लीटर पानी पीने से ब्रेन की फंक्शनिंग सुधरती है। इससे एकाग्रता, याददाश्त और फैसला लेने की क्षमता बढ़ती है।

रात भर सोने के दौरान शरीर रिकवरी मोड में रहता है। सुबह पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है, गैस्ट्रिक जूस रिलीज होते हैं। इससे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, जिससे कैलोरी बर्निंग आसान हो जाती है। यानी पानी पेट को थोड़ा भरा हुआ महसूस कराता है, ओवरईटिंग कम होती है। हालांकि, वजन कम करने के लिए सिर्फ पानी काफी नहीं, हल्दी डाइट और एक्सरसाइज भी जरूरी है।

मेंटल हेल्थ और एनर्जी बूस्ट

हाइड्रेशन और मेंटल हेल्थ का भी आपस में गहरा कनेक्शन है। डिहाइड्रेशन से थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी होती है। सुबह पानी पीने से ब्रेन को बेहतर ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई मिलती है, स्ट्रेस हॉर्मोन बैलेंस रहता है। कुल मिलाकर ये आदत एनर्जी लेवल बढ़ने में भी मदद करती है। सिर भारीपन कम होता है। इसलिए चाय-कॉफी से पहले पानी पीना बेहतर है।

बीमारियों की जोखिम कम

रोजाना यह आदत किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज के खतरे को घटा सकती है। टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, शरीर हाइड्रेटेड रहता है। सही तरीका और सही मात्रा की बात की जाए तो, गुनगुना या नॉर्मल पानी पीएं। ठंडा पानी डाइजेशन धीमा कर सकता है। 1-2 गिलास (250-500 ml) पर्याप्त है।

Advertisement

ये 7 गलतियां न करें

  1. बहुत ज्यादा पानी एक साथ नहीं पीना चाहिए 
  2. ज्यादा ठंडा पानी पीना (खासकर सर्दियों में)
  3. एसिडिटी के वक्त पानी में नींबू डालकर पीना 
  4. प्लास्टिक की बोतल से सीधे पीना (केमिकल रिस्क)
  5. पानी पीते समय बात करना या हंसना
  6. पानी पीने के तुरंत बाद भारी नाश्ता करना

ये लेख सिर्फ सामान्य जानकारियों पर आधारित है, किडनी, हार्ट प्रॉब्लम, लो ब्लड प्रेशर या गंभीर गैस्ट्रिक इश्यू वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें। यह आदत अपनाकर आप डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, मेंटल हेल्थ और ओवरऑल वेलबीइंग सुधार सकते हैं। कई बार छोटी आदतें जिंदगी में बड़े बदलाव लाती हैं।

यह भी पढ़ें: पिंक कलर के ये खूबसूरत स्मार्टफोन देख खुशी से झूम उठेगी महिलायें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 13:24 IST