अपडेटेड 25 June 2025 at 08:42 IST

खाने से पहले या बाद...कब करना चाहिए फलों का सेवन? जानिए

When Should You Eat Fruits: ताजे फलों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, बहुत से लोगों को इसे खाने का सही तरीका नहीं पता।

When Should You Eat Fruits
When Should You Eat Fruits | Image: freepik

When Should You Eat Fruits: आप बीमार हैं या वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको हर स्थिति में सबसे पहले फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं जो आपके शरीर को ढेर सारे फायदे पहुंचाते हैं। हालांकि, बहुत से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि फलों को खाने का सही समय क्या है। क्या फलों का सेवन खाने से पहले करना चाहिए या बाद में।

ताजे फल खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे। वर्कआउट से पहले भी केला खाने की सलाह दी जाती है जो आपको एनर्जी देने का काम करता है और डाइट के लिए फलों से बेहतर चीज और क्या हो सकती है।

कब करना चाहिए फलों का सेवन?

कई रिसर्च से ऐसा पता चलता है कि हाई फ्रक्टोज होने के कारण फल खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। सुबह खाली पेट फल खाने से आपको सबसे ज्यादा फायदा होता है। सुबह-सुबह फल खाने से आपको एनर्जी मिलती है और ये आसानी से पच भी जाते हैं। दिन की शुरुआत हमेशा रोज सुबह उठकर एक फल के साथ करें। फलों से आपके शरीर को खनिज, विटामिन और दूसरे फायदेमंद कंपाउंड्स मिलेंगे।

Food Fruit Images - Free Download on Freepik

खाने से पहले या बाद में… कब खाएं फल?

रिसर्च बताती है कि भोजन करने से एक घंटे पहले फल खाने चाहिए। इससे ना केवल आपका पाचन सुधरता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है। फलों में मौजूद शुगर आसानी से एनर्जी देती है, जबकि फाइबर तृप्ति को बढ़ाता है, जिससे भूख कम हो जाती है। दो मुख्य भोजन से पहले फल खाना चाहिए।

Advertisement

वहीं, आयुर्वेद की माने तो फलों को हमेशा भोजन से एक घंटा पहले या दो घंटे बाद में खाना चाहिए। फलों को भोजन के बीच में या तुरंत बाद खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन में दिक्कत आ सकती है। आपको रात में भी फल खाने से बचना चाहिए। रात में फलों के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। 

ये भी पढे़ंः शनि की वक्री चाल और गुरु ग्रह के उदय से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, इनकम हो सकती है डबल

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 June 2025 at 08:42 IST