अपडेटेड 26 September 2025 at 09:12 IST
Chukandar Juice: चुकंदर का जूस पीने के हैं कई फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए है जहर के समान; भूलकर भी ना करें सेवन
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसके एक नहीं कई फायदे हैं। यह पोषकता से भी भरपूर होता है। मगर कुछ लोगों के लिए चुकंदर का जूस जहर के सामान होता है, जानते हैं किन लोगों को चुकंदर के जूस से परहेज करना चाहिए
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

चुकंदर, जिसे अंग्रेजी में बीटरूट के नाम से जाना जाता है एक ऐसी सब्जी है जो ना सिर्फ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, बल्कि यह पोषकता से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और विटामिन सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं इसका जूस कई लोगों के लिए जहर के सामान होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चुकंदर के जूस से परहेज करना चाहिए
चुकंदर को आप स्लाद के रूप में भी खा सकते हो। इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं और इसका नियमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर का जूस से तो कई फायदे होते हैं। यह जूस आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। मगर इन 4 लोगों को भूलकर भी चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उन्हें चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को और कम कर सकते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। आपको अचानक से चक्कर आ सकता है। वहीं सिरदर्द की समस्या भी आपको परेशान कर सकती है।
किडनी रोगी
किडनी से संबंधित समस्याओं, खासकर किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों को चुकंदर, आंवला और गाजर के जूस से बचना चाहिए। चुकंदर में मौजूद ऑक्सलेट किडनी में पथरी की समस्या को और बढ़ा सकता है, जो मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए स्टोन के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए
Advertisement
पेट के मरीज
कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस, या दस्त जैसी पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं उनको भूलकर भी चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
एलर्जी वालों के लिए जोखिम
जिन लोगों को किसी प्रकार की एलर्जी है, उन्हें चुकंदर जूस से दूरी बनानी चाहिए। इस जूस के सेवन से त्वचा में सूजन, खुजली या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि यह कॉम्बिनेशन एलर्जी से ग्रस्त लोगों को सूट नहीं करता।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 September 2025 at 15:04 IST