अपडेटेड 11 October 2025 at 18:37 IST
Winter Health Tips: ठंड ने दे दी दस्तक, ठंडे पानी से नहाने वाले बदल लें अपनी ये आदतें, वरना होता है Heart Attack का खतरा
Winter Heatlh Tips: क्या आप ठंड में अचानक अपने सरीर पर ठंडा पानी डाल लेते हैं तो सावधान हो जाएं। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। आइए हम आपको इस लेख में ठंड में नहाने की आदतों के बदलाव के बारे में विस्तार से बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Heatlh Tips: अब रात में ठंडी लगने लगी है और आने वाले दिनों में सर्दी का असर और भी बढ़ेगा। यह मौसम जहां राहत देता है, वहीं कुछ बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इन्हीं में से एक है 'हार्ट अटैक' जिसकी चपेट में लोग अक्सर ठंड के मौसम में गलत आदतों और लापरवाही के कारण आ जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर हार्ट अटैक सुबह के समय बाथरूम में नहाते वक्त आते हैं, और इसकी मुख्य वजह नहाने का गलत तरीका है। आपको बता दें, ठंड में हम अपने शरीर पर ठंडा पानी डालते हैं तो इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ाने लग जाता है और ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है।
यही बढ़ा हुआ प्रेशर हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। आइए हम आपको अपने इस लेख में ठिछुती ठंड में सही तरीके से नहाने के तरीके के बारे में बताएंगे।
हार्ट अटैक से बचने के लिए, नहाने से पहले करें ये काम
आप नहाने से करीब आधे घंटे पहले सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें। मालिश हमेशा पैरों से शुरू करके छाती की ओर बढ़नी चाहिए। इस तरीके से मालिश करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर ठंड के झटके को झेलने के लिए तैयार हो जाता है और इससे हार्ट अटौक का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें - Diwali Special Door Toran: दिवाली में दरवाजे पर लगाना है तोरण? जानिए शुभ होने के लिए इसमें कितने होने चाहिए आम के पत्ते
सर्दी में नहाने का सही तरीका क्या है?
- ठंड के मौसम में शावर के बजाय मग से नहाएं और इस दौरान खड़े होकर नहीं बैठकर नहाना चाहिए। इससे शरीर को अचानक झटका नहीं लगता है।
- आप नहाने की शुरुआत सिर से न करें।
- सबसे पहले पैरों पर पानी डालें।
- फिर कमर के नीचे वाले हिस्से पर पानी डालें।
- इसके बाद दाहिने और बाएं कंधे पर बारी-बारी से पानी डालें।
- अंत में ही सिर पर पानी डालें।
- इससे शरीर का बल्ड सर्कूलेशन लेवल में रहेगा और आपके शरीर का टेंपरेचर भी ठीक बना रहेगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 October 2025 at 18:37 IST