अपडेटेड 23 August 2024 at 17:07 IST
Sir Dard: बारिश के मौसम में सिरदर्द क्यों होता है? तुरंत जाएं डॉक्टर के पास...
Why headache in rainy season: हर बार बारिश होने पर मुझे सिरदर्द क्यों होता है? यदि आप भी ये सोच रहे हैं तो जानते हैं इसके जवाब के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why does rainy weather give me a headache? इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है। कभी धूप देखने को मिलती है तो कभी तेज वर्षा हमारे पैरों को भिगा देती हैं। ऐसे में बदलते इस मौसम में अक्सर लोगों को शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है सिर में दर्द होना। बारिश के मौसम में अक्सर लोग सिर के दर्द का सामना करते हैं। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बारिश के मौसम में लोगों को सिर का दर्द क्यों होता है।
बरसात के दिनों में सिर में दर्द क्यों होता है?
- बता दें कि बारिश के मौसम में सिर में दर्द एलर्जी के कारण हो सकता है। यदि आपको साइनस है या कोई एलर्जी है तो बारिश का मौसम इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है। इस मौसम में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण धूल के कण हवा में बढ़ जाते हैं और यह सिर दर्द की समस्या को पैदा कर देते हैं।
- जब तापमान में बदलाव हो जाता है तब भी सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को तापमान का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या भी देखी जा सकती है। हालांकि इसके साथ-साथ चेहरे पर चिपचिपाहट या त्वचा खींची खींची भी नजर आ सकती है।
- बारिश के मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों में सिर दर्द की समस्या भी शामिल है। ऐसे में बता दें कि डिहाइड्रेशन के कारण भी सिर दर्द की समस्या होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
- बारिश के मौसम में अक्सर लोग पकौड़े और चाय खाना पसंद करते हैं। तली-भुनी चीजें और कैफीन दोनों ही सिर दर्द का कारण बन सकती हैं। ऐसे में शरीर से जरूरी पोषक तत्व भी चले जाते हैं उसके कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 17:05 IST