अपडेटेड 1 April 2025 at 12:07 IST

Bael Juice: डिहाइड्रेशन और गर्मी से राहत दिलाएगा बेल का जूस, रोजाना पीने से होंगे कई फायदे

Bael ka juice peene ke fayde: अगर आप रोजाना बेल का जूस पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होंगे।

Follow : Google News Icon  
Bael Juice
बेल का जूस | Image: Freepik

Bael Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में लू लगने और बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए वैसे तो हम कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लू, डिहाइड्रेशन से छुटकारा दिलाने के लिए बेल (Bael) का जूस काफी फायदेमंद है? जी हां, बेल का जूस (Bael Ka Juice) सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।

बेल एक तरह का फल होता है जो बाहर से पत्थर की तरह सख्त होता है और इसके अंदर पीले रंग का एक गुदा होता है, जिसका सेवन किया जाता है। बेल में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को दुरुस्त कर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कि बेल का जूस पीने से सेहत को किस-किस तरह के फायदे होंगे।

बेल का जूस पीने के फायदे (Benefits of Drinking Beal Juice)

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बेल का जूस रोजाना पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे बॉडी हमेशा हाइड्रेटेड रहेगी।

Advertisement

डायबिटीज

बेल के जूस का सेवन करने से आप डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल में रख सकते हैं। बेल में लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Advertisement

लू से बचाव

अगर आप गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से बेल के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको लू नहीं लगेगी। बेल का जूस शरीर को दिनभर ठंडा रखने में का काम करता है।

डाइजेशन

पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको बेल का जूस जरूर पीना चाहिए। ये डाइजेशन को बेहतर कर कब्ज, ब्लोटिंग, गैस दर्द आदि की समस्या से राहत देता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बेल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप बार-बार बेवजह बीमार पड़ने लगते हैं तो आपको इसके जूस का सेवन रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए।

गर्मी से राहत

गर्मियों में बेल का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ

बेल के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

थकान होगी दूर

गर्मियों में अक्सर थकान और तनाव महसूस होता है। बेल का जूस मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर शरीर को ताजगी देता है।

वेट लॉस

बेल का जूस वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बेल के जूस  में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन को अंदर से चमकदार और स्वस्थ रखते हैं। यह मुंहासों और पिंपल्स को भी कम करता है।

ये भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: बालों के लिए वरदान है मेथी दाना, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 12:07 IST