अपडेटेड 16 December 2025 at 09:19 IST

Churma Laddu Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं आटे से चूरमा लड्डू, स्वाद और सेहत दोनों रहेगी बरकरार, नोट कर लें विधि

Churma Laddu Recipe in Hindi: ठंड में खाएं आटे से बने चूरमा लड्डू जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हैं। जानें इन्हें बनाने की आसान विधि और सेहत से जुड़े फायदे।

atta churma laddu recipe tasty and healthy flour laddoo for winter
आटे से चूरमा लड्डू बनाने की विधि | Image: Freepik

Healthy Atta Laddu Recipe In Hindi: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने वाले देसी पकवान सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है आटे का चूरमा लड्डू। यह स्वाद में तो जबरदस्त होता ही है, साथ ही घी और गुड़ की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और घर की आम सामग्री से तैयार हो जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसाम विधि

चूरमा लड्डू बनाने की सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा 
  • 1/2 कप देसी घी
  • 3/4 कप  गुड़ 
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 10-12  काजू 
  • 10-12  बादाम 
  • 1-2 किशमिश 
  • पानी जरूरत अनुसार
Uploaded image

आटे से चूरमा लड्डू बनाने की विधि

  • स्टेप 1: आटा गूंथें

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें 2–3 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।

  • स्टेप 2: लोई बनाकर सेकें

आटे की मोटी लोइयां बनाएं। तवे पर या कढ़ाही में धीमी आंच पर घी में इन्हें सुनहरा और अच्छी तरह पकने तक सेंक लें। ध्यान रखें कि अंदर से कच्चा न रहे।

  • स्टेप 3: चूरमा तैयार करें

ठंडा होने के बाद सेकी हुई लोइयों को हाथ से तोड़ लें या मिक्सर में दरदरा पीस लें। यही चूरमा है।

Advertisement
  • स्टेप 4: गुड़ और मेवे मिलाएं

अब चूरमे में कद्दूकस किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालें। ऊपर से थोड़ा पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

  • स्टेप 5: लड्डू बांधें

मिश्रण को हल्का गर्म ही रखें और हाथों से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।

Advertisement
Uploaded image

चूरमा लड्डू खाने के फायदे

  • सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है।
  • गुड़ से आयरन और एनर्जी मिलती है।
  • घी पाचन को बेहतर बनाता है।
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए पौष्टिकस्वादिष्ट ।
  • कमजोरी और थकान दूर करने में मददगार होते हैं।

अन्य जरूरी टिप्स

  • गुड़ की जगह चाहें तो देसी खांड भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ज्यादा कुरकुरे चूरमे के लिए लोइयों को धीमी आंच पर पकाएं।
  • लड्डू बांधते समय मिश्रण गर्म होना जरूरी है।

यह जरूर पढ़ें: Perfect Tea: चाय में डालकर पिएं ये देसी चीज, नहीं पड़ेगी चीनी की जरूरत और मिलेगा परफेक्ट मीठा टेस्ट; सेहत को भी नहीं नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 December 2025 at 09:19 IST