
Perfect Tea: चाय में डालकर पिएं ये देसी चीज, नहीं पड़ेगी चीनी की जरूरत और मिलेगा परफेक्ट मीठा टेस्ट; सेहत को भी नहीं नुकसान
भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि दिन की शुरुआत और थकान दूर करने का जरिया है। ज्यादातर लोग चाय में चीनी डालकर पीते हैं, लेकिन ज्यादा चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप भी मीठी चाय के शौकीन हैं, लेकिन चीनी से दूरी बनाना चाहते हैं, तो एक देसी ऑप्शन आपके काम आ सकता है जैसे कि देसी खांड। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन के फायदे और तरीका-
- फोटो गैलरी
- 1 min read
देसी खांड गन्ने के रस से बनने वाली एक प्राकृतिक मिठास है। इसे बिना ज्यादा प्रोसेस किए तैयार किया जाता है, इसलिए इसमें गन्ने के कई पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
Image: Freepik
चाय में देसी खांड डालने के फायदे
पाचन में मददगार
देसी खांड पाचन तंत्र के लिए भी अच्छी मानी जाती है। चाय के साथ इसका सेवन गैस और भारीपन की समस्या को कम कर सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
नेचुरल मिठास, परफेक्ट स्वाद
देसी खांड से चाय में हल्की और सॉफ्ट मिठास आती है। इससे चाय न ज्यादा मीठी लगती है और न फीकी, बल्कि स्वाद एकदम परफेक्ट रहता है।
Image: Freepik
चीनी की आदत छुड़ाने में मदद
अगर आप धीरे-धीरे चीनी कम करना चाहते हैं, तो देसी खांड एक अच्छा विकल्प है। इससे मीठा स्वाद भी बना रहता है और नुकसान भी कम होता है।
Image: FreepikAdvertisement
चाय में देसी खांड कैसे डालें?
चाय बनाते समय उबाल आने के बाद आधी या एक छोटी चम्मच देसी खांड डालें। अच्छी तरह घुल जाने दें और फिर दूध मिलाकर चाय तैयार करें।
Image: Freepik
किन लोगों को ध्यान रखना चाहिए?
हालांकि देसी खांड चीनी से बेहतर है, लेकिन डायबिटीज के मरीज इसे भी सीमित मात्रा में ही लें। किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।