अपडेटेड June 10th 2024, 17:04 IST
Food To Avoid In Asthma Patient: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल, वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण और अनुवांशिक कारणों से काफी तेजी से दुनियाभर में अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें ब्रोन्कियल नलियों में सूजन आ जाती है, जिससे सांस की तकलीफ, सीने में दर्द या जकड़न, घरघराहट और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में मरीज को अपने खान-पान का बेहद खास ख्याल रखना होता है।
अस्थमा को दमा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले रही है। हालांकि इस बीमारी के लक्षणों को जानकर और अपने खान-पान का ध्यान रखकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको भूलकर भी अपनी थाली में कुछ चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। यह मरीज के लिए खतरनाक हो सकती है।
जिस भी व्यक्ति को अस्थमा की बीमारी होती है उनमें कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- इंफेक्शन, घबराहट, बेचैनी, थकान, सीने में दर्द, सांस का फूलना, लगातार खांसी होना, सीने में सकड़न, सीने में दर्द, ये कुछ अस्थमा यानी दमा के आम लक्षण हैं।
अचार
जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी हो उन्हें भूलकर भी अचार नहीं खाना चाहिए। दरअसल, अचार को प्रिजर्व करके रखा जाता है। इसमें सोडियम सल्फेट की मात्रा बड़ जाती है। ऐसे में ये दोनों ही चीजें अस्थमा के लक्षणों को कई गुना बढ़ा देता है और इसका सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
कॉफी
दमा के मरीजों को कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन एसिड रिफलेक्स को बढ़ा देती है, जो अस्थमा की परेशानी को बढ़ाने का काम करती है।
मूंगफली
दमा के मरीजों को मूंगफली भी नहीं खानी चाहिए। इससे एलर्जी का खतरा हो सकता है। साथ ही यह अस्थमा में होने वाली परेशानियों को भी बढ़ा सकता है।
सोया प्रॉडक्ट्स
सोया और सोया से बने फूड आइटम्स भी दमा के मरीजों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
मसालेदार खाना
वैसे तो ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना सभी के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन अस्थमा मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मसालेदार खाना पेट की दिक्कतों को जन्म देती है। इससे पेट में एसिड पैदा होता है, जो अस्थमा मरीजों के लिए खतरनाक होती है।
चावल
अस्थमा के मरीजों को चावल से परहेज करना चाहिए। इसके सेवन से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड June 10th 2024, 16:55 IST