अपडेटेड 17 September 2024 at 10:37 IST

Arjuna Chaal: क्या है अर्जुन की छाल की तासीर? जानें गर्मी में लेने का तरीका

How do you eat Arjun Ki Chaal? अर्जुन की छाल की तासीर क्या होती है? अर्जुन की छाल गर्मियों में पी सकते हैं क्या? जानें इस लेख के माध्यम से...

arjuna ki chaal
arjuna ki chaal | Image: freepik

Arjun ki chaal kaise leni chahiye: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। उन्हीं चीजों में से एक है अर्जुन की छाल। अर्जुन की छाल का उपयोग सेहत के लिए बेहद ही अच्छा है। ऐसे में गर्मी में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं या नहीं, इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या आप गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं और इसकी तासीर क्या है। पढ़ते हैं आगे… 

अर्जुन की छाल शरीर के लिए गर्म या ठंडी है? (Arjun ki chaal ki taseer)

अर्जुन की छाल का सेवन गर्मियों में किया जा सकता है। बता दें कि इसकी तासरी ठंडी होती है। ऐसे में यदि गर्मियों में इसका सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने में भी मदद कर सकता है। 

अर्जुन की छाल कैसे लेनी चाहिए? (How to take arjuna chaal)

  • बता दें कि गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन शहद के साथ किया जा सकता है। ऐसे में आप अर्जुन की छाल का पाउडर बनाएं और उसको शहद के साथ मिक्स कर लें। अब बने मिश्रण को पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से पित्त दोष दूर हो सकता है। 
  • अर्जुन की छाल का काढ़ा भी सेहत के लिए उपयोगी है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि इसकी तासीर ठंडी है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल को डालें और अच्छे से उबालकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • अर्जुन की छाल का पाउडर पानी के साथ सीधे तौर पर लिया जाए तो इससे शरीर में ठंडक बनी रह सकती है।
  • आप अर्जुन की छाल को दूध के साथ भी पी सकते हैं। ऐसे में आप एक गिलास दूध में अर्जुन की छाल के पाउडर को डालें और उबाल लें। अब छानकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - 24 घंटे में पेशाब कितनी बार जाना चाहिए? जानें क्यों आता है कम या ज्यादा Toilet

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 September 2024 at 10:37 IST