अपडेटेड 16 September 2024 at 14:16 IST
How many times in 24 hours is normal urination? पेशाब आना एक सामान्य प्रक्रिया है। किसी को कम मात्रा में पेशाब आता है तो किसी को ज्यादा मात्रा में आता है। कोई दिन में कम बार पेशाब जाता है तो कोई बार-बार पेशाब जाता है। ऐसे में यह जानना तो जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति कितनी बार पेशाब करता है?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक स्वस्थ व्यक्ति कितनी बार पेशाब (urine should pass in 24 hours) करता है। पढ़ते हैं आगे.,..
एक व्यक्ति कितनी बार पेशाब करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी मात्रा में लिक्विड पी रहा है। कुछ लोग ज्यादा मात्रा में लिक्विड लेते हैं, जिसके कारण वे ज्यादा बार पेशाब करते हैं। वहीं कुछ लोग कम मात्रा में लिक्विड लेते हैं, जिसके कारण वह कम मात्रा में टॉयलेट जाते हैं। अगर डॉक्टर्स की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में 6 से 8 बार पेशाब करना चाहिए। इससे कम या ज्यादा बार पेशाब आना शरीर में कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।
जब किसी व्यक्ति को UTI की समस्या हो जाती है तब जरूर से ज्यादा पेशाब आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे अलग डायबिटीज के रोगी भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना कर सकते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या व्यक्ति को बार-बार पेशाब ला सकती है
जब किसी व्यक्ति को किडनी से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं, तब पेशाब की मात्रा कम हो सकती है। इससे अलग दिल के रोगी भी पेशाब कम होने की समस्या का सामना कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 16 September 2024 at 14:13 IST