अपडेटेड 15 March 2025 at 12:45 IST
हद से ज्यादा पीने लगे हैं Green Tea? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई बड़े नुकसान
Green Tea Disadvantages: अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने लगे हैं तो आपको ये नुकसान हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Green Tea Disadvantages: ग्रीन टी पीना वैसे तो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कैफीन, टैनिन, विटामिन C, विटामिन B, मिनरल्स जैसे मैंगनीज, पोटेशियम, और मैग्नीशियम समेत कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। साथ ही इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
हालांकि अगर आप इसे जरूरत से ज्यादा पीएंगे तो आपको इसके नकारत्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। जी हां, ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ज्यादा ग्रीन टी पीने से सेहत को होंगे ये नुकसान (Drinking too much green tea will cause these health problems)
पेट से जुड़ी परेशानी
ग्रीन टी में कैफीन और टैनिन होता है, जो ज्यादा मात्रा में पेट में जलन, एसिडिटी या गैस पैदा कर सकता है।
Advertisement
नींद में दिक्कत
ग्रीन टी में कैफीन होता है, इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको नींद न आने की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे आप दिनभर थका-थका महसूस करेंगे।
Advertisement
आयरन की कमी
ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पैदा कर सकता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
हार्ट के लिए खतरनाक
ज्यादा ग्रीन टी पीने से कैफीन का सेवन बढ़ सकता है, जिससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और कभी-कभी आपको बेचैनी या घबराहट महसूस हो सकती है।
दांतों पर पीलापन
ग्रीन टी में टैनिन होता है, इसलिए अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके दांत पीले हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
डिहाइड्रेशन
ग्रीन टी के अधिक सेवन से शरीर से ज्यादा पानी निकल सकता है, जिससे हाइड्रेशन की कमी हो सकती है और आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
गर्भावस्था और स्तनपान में समस्या
गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन और अन्य तत्व शिशु की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।
मूड स्विंग्स
ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में कैफीन का स्तर ज्यादा हो सकता है, जिससे मूड स्विंग्स, घबराहट या तनाव की समस्या हो सकती है।
किडनी
ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं, खासकर अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो ये समस्या आपको काफी परेशान कर सकती है।
विटामिन का नुकसान
ग्रीन टी के अधिक सेवन से शरीर में कुछ विटामिन्स, जैसे कि विटामिन B और C, का अवशोषण प्रभावित हो सकता है और आपके शरीर में इन विटामिन्स की कमी पैदा हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 March 2025 at 12:45 IST