Pineapple: अनानास खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

यदि अनानास का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं इन फायदों के बारे में ...

Pineapple water
अनानास खाने के फायदे | Image: Freepik

Pineapple benefits in hindi: अनानास सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। अनानास के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, मिनरल्स, फोलेट आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि अनानास का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनानास खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

Uploaded image

अनानास खाने के फायदे (Ananas ke Fayde in Hindi) 

  • अनानास खाने से पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। अनानास न केवल गैस को निकालने में उपयोगी है बल्कि ये अपच को दूर करने में भी उपयोगी साबित हो सकता है। 
  • बता दें, अनानास के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है बल्कि विटामिन सी चेहरे और बालों के लिए भी बेहद उपयोगी है। अनानास के सेवन से व्यक्ति जल्दी फ्लू या सर्दी खांसी की चपेट में नहीं आता है। 
  • वजन को कम करने में भी अनानासा आपके बेहद काम आ सकता है। इसके सेवन से वजन घटाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जा सकता है। ऐसे में जो लोग फिट रहना चाहते हैं वे अपनी डाइट में अनानास को जरूर जोड़ें। 
  • यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अनानास का सेवन कर सकते हैं। अनानास के अंदर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो जोड़ें की सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। 
  • अनानास के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। इससे शरीर को डिटॉक्स और हाइड्रेट भी रखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Haldi wala Doodh: क्या गर्मी में हल्दी का दूध पिया जा सकता है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड