अपडेटेड 28 February 2025 at 21:39 IST
Amrud: अमरूद की पत्ती खाने से कौन-सा रोग ठीक हो सकता है?
Amrud ke patte ke fayde in Hindi: अमरूद के पत्ते खाने से सेहत की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं इन समस्याओं के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Amrud ke patte ke fayde in Hindi: अमरूद के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए उपयोगी हैं। लेकिन क्या जानते हैं अमरूद के पत्ते भी किसी अमृत से कम नहीं हैं। जी हां, अमरूद के पत्तों के अंदर कई ऐसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में अमरूद के पत्तों को खाने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अमरूद के पत्ते खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
अमरूद के पत्ते के फायदे
- आज के समय में ज्यादातर लोग एसिडिटी की समस्या से ग्रस्त है। ऐसे में जो लोग इसे दूर करना चाहते हैं वे अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। बता दें अमरूद के पत्ते सीने में जलन और पेट की गर्मी दोनों को दूर करते हैं।
- अमरूद के पत्तों का सेवन अपच को भी दूर करने में उपयोगी साबित हो सकता है। वहीं जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं वे अपनी डाइट में अमरूद के पत्तों को डाइट में जोड़ सकते हैं। बता दें कि अपच की समस्या मसालेदार खाना खाने के बाद भी हो जाती है।
- यदि आपके शरीर में बेहद गर्मी है तो उस गर्मी को शांत करने में अमरूद के पत्ते आपके काम आ सकते हैं। बता दें कि शरीर में गर्मी बढ़ने से पित्त बढ़ता है। ऐसे में जलन, गर्मी आदि का एहसास होता है। इसे दूर करने में अमरूद के पत्ते आपके बेहद काम आ सकते हैं।
अमरूद के पत्तों का सेवन कैसे करें?
इसका सेवन करने के लिए आप सबसे पहले अमरूद के पत्तों को पानी में उबालें। उसके बाद सेवन करें। इससे अलग आप अमरूद के पत्तों को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह अगले दिन इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से भी फायदा होता है। इससे अलग आप अमरूद के पत्तों को धोकर सीधे तौर पर खा सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 February 2025 at 21:39 IST