अपडेटेड 28 February 2025 at 20:47 IST

Skin Care: नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

Skin Care in hindi: नहाने से पहले यदि चेहरे पर कुछ चीजों को लगाया जाए तो इससे स्किन को अच्छा बनाया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में...

Skin Care
Skin Care: नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर | Image: Pexels

Skin Tips Care in hindi: यदि आप त्वचा को अच्छा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में अपने नहाने से पहले अपनी स्किन पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। बता दें कि ज्यादातर लोग स्किन पर दाग धब्बे, झुर्रियां, टैनिंग आदि से परेशान रहते हैं। ऐसे में नहाने से पहले अपनी स्किन पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप नहाने से पहले किन चीजों को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में... 

चेहरे पर लगाएं ये चीजें 

  • आप अपने चेहरे पर हल्दी और बेसन को लगा सकते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले कटोरी में हल्दी और बेसन को मिक्स करें और बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से दाग धब्बे दूर हो सकते हैं। 
  • आप अपनी त्वचा पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और बने मिश्रण को 10 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से जलन की समस्या से राहत मिल सकती है। बता दें कि मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल ड्राइनेस को भी दूर करने में उपयोगी है। 
  • यदि त्वचा पर गुलाब जल और चंदन पाउडर लगाया जाए तब भी फायदा मिल सकता है। ऐसे में आप चंदन पाउडर में गुलाब जल की कुछ बंदे मिलाएं और बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे दाग धब्बे दूर हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Mumbai: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोगों को बचाया गया 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 20:47 IST