अपडेटेड 10 November 2025 at 13:14 IST

Aamla Barfi Recipe: सर्दियों में घर पर ही बनाएं आंवले की बर्फी, स्वाद के साथ बढ़ाएं इम्यूनिटी

Amla Barfi Recipe: सर्दियों में आंवले की बर्फी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं ये मिठाई

Amla Barfi Recipe
आंवला | Image: Freepik

Amla Barfi Recipe: सर्दियों में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप कोई देसी मिठाई ढूंढ रहे हैं तो आंवले की बर्फी एकदम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। 

विटामिन C से भरपूर आंवला न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि स्किन और बालों के लिए भी एकदम परफेक्ट साबित होता है। इस मौसम में घर पर बनी आंवले की बर्फी स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित होती है।

आंवले को क्यों कहते हैं सेहत का खजाना?

आंवला को आयुर्वेद में 'अमृतफल' कहा गया है। इसमें विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। अगर आप इसे मिठाई के रूप में इसे खाना चाहते हैं, तो आंवला बर्फी एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन होता है।

आंवला बर्फी बनाने के लिए क्या होती हैं जरूरी चीजें?

अगर आप आंवले की बर्फी बनाना चाहते हैं तो आपको जो चीजें जरूरी होंगी उनकी नीचे लिस्ट दी गई है।

Advertisement
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ आंवला
  • 1 कप गुड़ या शुगर फ्री विकल्प
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1/2 कप नारियल बुरादा
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, पिस्ता या जो भी आपको पसंद हो, उसे ऐड कर सकते हैं।

आंवला बर्फी बनाने का तरीका

सबसे पहले आंवले को थोड़े पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद चाकू की मदद से इसके बीज को निकाल दें। अब सभी टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में घी को गरम कर लें। फिर आंवले के पेस्ट को गरम घी में डालकर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें गुड़ और नारियल का बुरादा मिक्स करें। इसे लगातार धीमी आंच में चलाते रहें, जबतक ये गाढ़ा न हो जाए।अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिला दें। इस पूरे पेस्ट को घी लगे हुए ट्रे में डालकर ठंडा होने तक रख दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में पीस को काट लें। अब तैयार है आपकी हेल्दी आंवले की बर्फी।

क्यों खानी चाहिए आंवला बर्फी?

आंवले की मिठाई आपको सर्दी-जुकाम से बचाती है, पाचन शक्ति को बेहतर बनाती है, और स्किन में नेचुरल ग्लो लेकर आती है। बाजार की भारी मिठाइयों की जगह यह हल्की और एनर्जेटिक स्वीट हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स या शाम की मीठी क्रेविंग के लिए यह परफेक्ट स्नैक होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर रोज पिएं ये 3 डिटॉक्स ड्रिंक्स, शीशे-सी चमक उठेगी त्वचा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 13:14 IST