रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये मसाला, पेट होगा एकदम साफ और...
Ajwain Roti Benefits in Hindi: अजवाइन की रोटी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ajwain Roti Benefits in Hindi: अजवाइन सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। रसोई में मौजूद अजवाइन शरीर की कई समस्याओं को दूर भी रख सकती है बल्कि यदि इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो व्यक्ति तंदुरुस्त भी रह सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि रोटी में अजवाइन डालकर खाई जाए तो इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अजवाइन की रोटी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। जानते हैं आगे...
अजवाइन की रोटी के फायदे
- बता दें कि अजवाइन की रोटी खाने से न केवल पाचन तंत्र को अच्छा बनाया जा सकता है बल्कि इसके सेवन से गैस, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
- अजवाइन की रोटियां न केवल जोड़ों के दर्द को दूर करने में उपयोगी है बल्कि इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करने में आपका काम आ सकते हैं। यदि आपको गठिया है तो आप इस रोटी का सेवन कर सकते हैं।
- अजवाइन के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो न केवल इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि सर्दी, खांसी, इन्फेक्शन आदि से भी राहत दिला सकते हैं।
- अजवाइन की रोटी के सेवन से मेटाबॉलिज्म को तेज किया जा सकता है। ये कैलोरी को बर्न करने के साथ-साथ वजन को भी आसानी से घटाता है।
नोट - अजवाइन की रोटी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन बता दें कि अजवाइन की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में जिनकी बॉडी का टेंपरेचर पहले से ही बड़ा हुआ है या मौसम में पहले से ही अत्यधिक गर्मी है तो वे अजवाइन को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - भुना जीरा और काले नमक को मिलाकर खाने से क्या होता है?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।