अपडेटेड 5 April 2025 at 16:52 IST
Ajwain Lemon: अजवाइन के पानी में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है?
Ajwain Lemon water Benefits in Hindi: क्या मैं अजवाइन के रस में नींबू डाल सकता हूं? अजवाइन नींबू पानी पीने के क्या फायदे हैं? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ajwain Lemon water Benefits in Hindi: हमारे भारतीय घर में कई ऐसे मसाले पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं अजवाइन की। ये मसाला सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है। वहीं अगर अजवाइन और नींबू का सेवन एक साथ किया जाए तो न केवल पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि वजन को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि अजवाइन के साथ नींबू लेने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अजवाइन और नींबू को लेने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
अजवाइन नींबू पानी पीने के क्या फायदे हैं?
- बता दें, अजवाइन और नींबू को एक साथ लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि शरीर को कई समस्या से बचा भी सकता है।
- यदि व्यक्ति को गैस और एसिडिटी की समस्या है तो वह अजवाइन और नींबू पानी का सेवन कर सकता है। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट फूलने की समस्या और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- बता दें, अजवाइन और नींबू पानी के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। ये न केवल शरीर की चर्बी को कम करने में उपयोगी है बल्कि यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकता है।
- यदि आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप अजवाइन और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
- यदि आप अजवाइन और नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इससे पथरी के दर्द से भी राहत मिल सकती है। बता दें कि अजवाइन और नींबू पानी के सेवन से पथरी को भी बाहर निकाला जा सकता है।
कैसे लें अजवाइन का पानी?
ऐसे में आप अजवाइन को पानी में उबालकर उसे ठंडा करें और पानी में नींबू मिलाएं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 16:52 IST