अपडेटेड 29 May 2025 at 12:26 IST

Dipika Kakar Liver Cancer: जिस स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार हुई दीपिका कक्कड़, वो कितना खतरनाक? क्या होते हैं इसके शुरुआती लक्षण?

Dipika Kakar news: 'ससुराल सिमर का' से घर-घर पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार हो गई हैं। आइए जानते हैं यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं?

Dipika Kakar diagnosed with Liver Cancer
Dipika Kakar diagnosed with Liver Cancer | Image: Instagram, freepik

Dipika Kakar diagnosed with stage 2 liver cancer: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के चाहने वालों को तब बड़ा झटका लगा, जब उन्होंने बताया कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की हालत काफी दिनों से खराब चल रही थी। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। उन्हें बाद में पता चला कि कि ये ट्यूमर सेकेंड स्टेज कैंसर है। दीपिका का ट्रीटमेंट फिलहाल चल रहा है।

दीपिका कक्कड़ ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस बीमारी का शिकार होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि  ये हमारा सबसे मुश्किल समय रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के भी जीवन में ये शब्द (कैंसर) आता है तो बहुत डरावना होता है। मरीज के लिए और उनके परिवार के लिए भी। हालांकि दीपिका इस दौरान हिम्मत बनाए हुए हैं और मजबूती से इसका सामना करने की कोशिश कर रही हैं।

एक्ट्रेस को लिवर कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि लिवर कैंसर क्यों होता है? क्या हैं वो कारण जब कोई इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है? साथ ही इसके लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं तमाम सवालों के जवाब

क्या होता है लिवर कैंसर?

लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह बीमारी तब होती है जब लिवर में खराब या हानिकारक सेल्स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। सेल्स मिलकर एक गांठ या  फिर ट्यूमर बना सकती हैं, जिससे लिवर फंक्शनिंग में समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसकी वजह से अंग सही तरीके से काम नहीं कर पाते।

Advertisement

किन वजहों से इस बीमारी की चपेट में आते हैं लोग?

लिवर कैंसर होने की कई वजहें होती हैं। जैसे- हेपेटाइटिस बी या सी वायरस का इंफेक्शन, फैटी लिवर, बहुत ज्यादा शराब पीना, परिवार में किसी को पहले लिवर की बीमारी हो या अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी इसका कारण बन सकती है।

क्या होते हैं लिवर कैंसर के लक्षण?

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी, जिसे उन्होंने एसिडिटी समझा और बाद में जांच के समय पता चला कि यह ट्यूमर है। लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण सामान्य बीमारियों की तरह होते हैं, जिससे इसका पता लगाने में देर हो जाती है। हाालांकि कुछ लक्षणों पर गौर करके इस बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

Advertisement

शुरुआती लक्षणों में पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या दबाव की समस्या होती है। इसके अलावा अचानक वजन घटना और भूख में कमी, लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना, पीलिया, गहरे रंग का पेशाब या फिर हल्का मल के साथ पेट में सूजन बने रहना भी इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल है।

लिवर कैंसर का इलाज संभव है। वहीं, बीमारी के स्टेज 2 का मतलब यह होता है कि कैंसर अभी लिमिटेड है, लेकिन यह बढ़ रहा है। इसका जल्द से जल्द इलाज शुरू करना बहुत जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 May 2025 at 12:05 IST