अपडेटेड 26 November 2025 at 23:55 IST
क्या है 7 दिन 7 जूस वाला नया हेल्थ ट्रेंड? ग्लोइंग स्किन के साथ अच्छी सेहत मिलेगी, बस पीते वक्त ध्यान रखें ये सावधानियां
ग्लोइंग स्किन के लिए 7 दिन 7 जूस प्लान आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, नेचर ने हमें ऐसे कई जूस दिए हैं जो शरीर को अंदर से ताकतवर बनाते हैं, लेकिन ये जूस पीते वक्त हमें कुछ सावधानियां भी बरतने की जरूरत भी होती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

7 day Juice Cleanse: आजकल एक हेल्थ ट्रेंड वायरल हो रहा है। '7 दिन 7 जूस' इस प्लान में हर दिन एक अलग फल सब्जी का जूस पीकर शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को नेचुरल चमक देने का दावा किया जा रहा है। फलों और सब्जियों (Best Juice For Health) से बने जूस न सिर्फ टेस्टी होते हैं। बल्कि इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
आइए जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे जूस के बारे में जिन्हें सबसे हेल्दी और ताकतवर जूस भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। जो आपको नेचुरली एनर्जेटिक बनाते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि 7 दिन जूस पीने से पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।
7 जूस और उनके फायदें
1. संतरे‑गाजर‑सेब‑शिमला मिर्च‑अदरक‑नींबू जूस (सबसे पहले दो गाजर, एक सेब, दो लाल शिमला मिर्च, चार इंच अदरक और एक चम्मच नींबू का रस ब्लेंड कर छानें। अब इस जूस को खाली पेट पीएं।) यह जूस बीटा‑कैरेट, विटामिन A और जिंजरोल से भरपूर है, जो एंटी‑ऑक्सीडेंट और एंटी‑इफ्लेमेटरी फायदा देता है।
2. अनार का जूस पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो एजिंग‑रोधी प्रभाव देता है और स्किन को निखारता है।
Advertisement
3. संतरे का जूस विटामिन C और फ्लावोनॉइड से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कोलेजन उत्पादन बढ़ता है।
4. आंवले का जूस विटामिन C और एंटी‑ इफ्लेमेटरी गुणों से युक्त है, जो बालों को मजबूत बनाता है और स्किन में चमक लाता है।
Advertisement
5. चुकंदर का जूस नाइट्रेट और आयरन से भरपूर है, जो BP को सुधारता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।
6. नींबू का जूस विटामिन C और सिट्रिक एसिड से समृद्ध है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और पोर्स को टाइट करने में हेल्प करता है।
7. एलोवेरा जूस में एलोविन और एंटी‑बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और जलन‑रोधी प्रभाव देता है।
7‑दिन‑7‑जूस प्लान के वक्त बरतें सावधानियां?
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सिर्फ जूस से सभी जरूरी प्रोटीन, वसा और फाइबर नहीं मिलते। चेतावनी दी जाती है कि ज्यादा समय तक जूस डिटॉक्स लेने से विटामिन B12 और आयरन की कमी हो सकती है। ऐसे में कुछ हफ्ते सेवन करने के बाद एक हफ्ते जूस को बंद करना चाहिए और फिर से शुरू करना चाहिए।
फलों में मौजूद नेचुरल शुगर रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ा सकता है, खासकर शुगर रोगियों के लिए सावधानी जरूरी है। वहीं ज्यादा फाइबर‑रिच जूस पेट में गैस या असहजता पैदा कर सकते हैं। 7‑दिन‑7‑जूस प्लान को संतुलित आहार के साथ मिलाकर अपनाना चाहिए। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। 7‑दिन‑7‑जूस प्लान स्किन को हाइड्रेट करने, एंटीऑक्सीडेंट देने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकता है, बशर्ते इसे संतुलित भोजन के साथ किया जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 23:55 IST