अपडेटेड 11 December 2025 at 17:46 IST
Winter Yoga For Health: सर्दियों में सुबह उठकर जरूर करें ये 5 योगासन, रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और तरोताजा
Winter Yoga For Health: सर्दियों में अगर आप भी आलसी और थका-थका महसूस करते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं, जिसे करने से आपको फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Yoga For Health: सर्दियों में सुबह अक्सर लोग देर से उठते हैं और आलस महसूस करते हैं। इससे उनका शरीर कमजोर होने लग जाता है और इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगता है। इससे हमें पता नहीं चलता है कि हम अंदर से कमजोर औ बीमार होने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने आप को हेल्दी रखें। आइए इस लेख में हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे। जो आपको सुबह सर्दियों में करने की जरूरत है। इससे आप एकदम फीट रहेंगे।
ठंड में करें सूर्य नमस्कार
ठंड के मौसम में यह शरीर के तापमान को बढ़ाता है, जिससे आपको गरमाहट महसूस होती है और आलस दूर होता है। ठंड में सूर्य नमस्कार करने से पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और इससे फेफड़े मजबूत होते हैं।
ठंड में करें शीर्षासन
ठंड में शीर्षासन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इससे आपके दिनभर एक्टिव रहते हैं। इससे आपका दिमाग शांत होता है और यह शरीर को मजबूत बनाता है।
ठंड में करें नौकासन
ठंड में नौकासन करने से व्यक्ति के शरीर और दिमाग के बीच बैलेंस बना रहता है। इतना ही नहीं, यह अंदर से शरीर को मजबूत बनाता है। अगर आपको बार-बार खांसी, जुकाम और सर्दी होती है तो इससे भी राहत दिलाता है।
Advertisement
ठंड में करें त्रिकोणासन
सर्दियों के मौसम में त्रिकोणासन करने से मसल्स एक्टिव होते हैं और आपका मन शांत रहता है। साथ ही रीढ की हड्डी का पोश्चर सही रहता है और आपका शरीर लचीला बनता है। त्रिकोणासन करने शरीर में दर्द नहीं होता है और आपकी हड्डियां मजबूत रहती है।
ये भी पढ़ें - Winter Shikanji: सर्दी के मौसम में आपके लिए कौन सी शिकंजी है सबसे बेहतर? जानें फायदे और बनाने का तरीका
Advertisement
ठंड में करें वृक्षासन
सर्दियों के मौसम में वृक्षासन करने से शरीर और मन दोनों स्थिर रहता है। इससे आपका फोकस बढ़ता है। साथ ही वृक्षासन करने से पैर का संतुलन सही रहता है।इसके अलावा आपको ओवरथिंकिंग से बचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 17:46 IST